इंदौर से नर्मदा स्नान का बोलकर निकले और देवास के जंगल में फांसी लगा ली, एक ही रस्सी पर झूले पति-पत्नी
दंपती का एक बेटा कहीं लापता हो गया है, उसी को लेकर वह परेशान थे। दंपती घर से नेमावर में नर्मदा में स्नान करने जाने का बोलकर बस से निकले थे, बाद में जब परिवार के लोगों का मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हुआ तो चिंतित हुए। रामविलास के मोबाइल फोन पर कई बार काॅल किया लेकिन जवाब नहीं मिला।
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 08:27:49 PM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 08:34:29 PM (IST)
इंदौर के दंपती ने देवास में लगाई फांसी।HighLights
- इंदौर के दंपती ने देवास के जंगल में एक ही रस्सी से लगाई फांसी।
- दोनों यहां नेमावर में नर्मदा स्नान करने का बोलकर घर से निकले थे।
- प्रारंभिक जांच में बेटे के लापता होने से परेशान होने की बात आई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। इंदौर के पालदा नाका क्षेत्र में रहने वाले दंपती अपने घरवालों से देवास जिले के नेमावर में नर्मदा स्नान करने जाने की बात बोलकर निकले और देवास के कमलापुर थाना क्षेत्र के खेड़ाखाल के जंगल में सागौन के पेड़ से अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। दोनों के शव शनिवार दोपहर एक ही रस्सी पर लटके मिले। सूचना मिलने के बाद कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करके पीएम के लिए शव बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाए। मामले मेंं मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बेटे के लापता होने से दंपती के परेशान होने की बात सामने आई है।
![naidunia_image]()
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़ाखाल गांव के जंगल में शनिवार दोपहर एक पेड़ पर दो शव लटके होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उपेंद्र नाहर बल के साथ मौके पर पहुंचे।
- नाहर ने बताया मृतकों की पहचान 48 वर्षीय लांछाबाई पत्नी रामविलास व 52 वर्षीय रामविलास पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
- यह लोग पालदा नाका इंदौर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक स्तर पर पारिवारिक समस्या सामने आई है।
- दंपती का एक बेटा कहीं लापता हो गया है, उसी को लेकर वह परेशान थे।
- दंपती घर से नेमावर में नर्मदा में स्नान करने जाने का बोलकर बस से निकले थे, बाद में जब परिवार के लोगों का मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हुआ तो चिंतित हुए।
- रामविलास के मोबाइल फोन पर कई बार काॅल किया लेकिन जवाब नहीं मिला।
- इसके बाद स्वजनों ने इंदौर में पुलिस को जानकारी दी, इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटनास्थल का पता चला।
- पेड़ पर एक बैग भी टंगा मिला है जिसमें कपड़े व कुछ अन्य सामान रखा हुआ था।