• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच तेज... शराब दुकानों के 6 वाहन व लेनदेन के दस्तावेज पुलिस ने किए जब्त

खातेगांव थाना प्रभारी रहे दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित पाटेंद्र जायसवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लेनदेन संबंधी कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:35:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:35:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच तेज... शराब दुकानों के 6 वाहन व लेनदेन के दस्तावेज पुलिस ने किए जब्त
दिलीप पुरी हत्याकांड

HighLights

  1. टिमरनी शराब दुकानों में प्रयुक्त छह वाहन व दस्तावेज किए जब्त
  2. पैसों के लेनदेन का पता लगाने को बैंक खातों की हो रही जांच
  3. पाटेंद्र की रिमांड 16 को होगी खत्म, पुलिस दोबारा मांगेगी रिमांड

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। खातेगांव थाना प्रभारी रहे दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित पाटेंद्र जायसवाल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लेनदेन संबंधी कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। शराब दुकानों में जिन वाहनों का उपयोग होता था, उनको भी जब्त किया है। इनमें छह वाहन शामिल हैं।

बैंक खातों की निकाली जा रही जानकारी, अहमदाबाद व आलीराजपुर में भी हुई जांच

एएसपी सौम्या जैन ने बताया कि टिमरनी शराब दुकानों में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया है। रुपयों के लेन-देन के संबंध में बैंक खातों की जानकारी निकलवा रहे हैं। विवेचना में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


जो टीम मनीष जायसवाल को लेकर अहमदाबाद गई थी, वह लौट आई है। वहां से कुछ दस्तावेज व अन्य सामान जब्त किया है। केरम सिंह को लेकर जो टीम आलीराजपुर गई थी, वह भी फॉरवर्ड लिंक को लेकर पड़ताल कर रही है।

16 को खत्म होगी पाटेंद्र की रिमांड अवधि, कोर्ट में पेश कर दोबारा मांगेंगे रिमांड

पाटेंद्र की रिमांड अवधि 16 को खत्म होगी। कोर्ट में पेश कर दोबारा रिमांड मांगेंगे। अभी तक विजय राव, भूपेंद्र राणा व संदीप को जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपित रिमांड पर हैं, जिनसे घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 9 थानों की 13 टीमों ने 50 घरों पर दी दबिश, 2.85 लाख का नशा बरामद, चरस-गांजा और 606 इंजेक्शन जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।