जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सड़क हादसा, देवास के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 18 लोग घायल
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर कार और टेंपो की भीषण टक्कर में देवास के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 18 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 गंभीर हैं।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 10:56:27 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 10:56:27 AM (IST)
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सड़क हादसा। (नईदुनिया)HighLights
- फलोदी के मंडला गांव के पास कार-टेंपो में भीषण टक्कर।
- हादसे में देवास (मप्र) निवासी मुकेश और राजेंद्र की मौत।
- कार सवार मृतक रामदेवरा दर्शन कर वापस देवास लौट रहे थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर फलोदी के मंडला गांव के पास शनिवार शाम कार-टेंपो की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों लोग रामदेवरा दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। जबकि टेंपो में गुजरात के पालनपुर और बनासकांठा के लोग रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने अपने वाहनों और 108 एम्बुलेंस से घायलों को देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
14 घायलों की हालत गंभीर
- जहां कार सवार मध्यप्रदेश के देवास निवासी मुकेश (50) और राजेंद्र (50) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं टेंपो सवार 18 में से 14 की हालत गंभीर थी, बताया जा रहा है कि कार में सवार मप्र के श्रद्धालु रामदेवरा में दर्शन कर वापस देवास है वे वापस दर्शन लौट रहे थे, इस दौरान हादसा हुआ।