• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास के कॉलेज में नहीं खेल सुविधाएं, विरोध में छात्रों जमीन पर बैठकर खेले कंचे और ताश

एनएसयूआई ने कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए तत्काल आधुनिक खेल उपकरण एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने, खेल मैदानों का सुधार करने तथा खिलाड़ियों के लिए व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 02:05:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 02:11:28 PM (IST)
देवास के कॉलेज में नहीं खेल सुविधाएं, विरोध में छात्रों जमीन पर बैठकर खेले कंचे और ताश
केपी कालेज परिसर में ताश व कंचे खेलते एनएसयूआइ कार्यकर्ता। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बड़ी संख्या में छात्र एवं खिलाड़ी कॉलेज परिसर में एकत्र हुए
  2. यहां छात्र जमीन पर बैठकर कंचे और ताश खेलते नजर आए
  3. खेल सुविधाओं की बदहाली को लेकर अपना आक्रोश जताया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (केपी कॉलेज) में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं एवं खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने के विरोध में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने अनोखा प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई देवास जिला अध्यक्ष श्रीकांत चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं खिलाड़ी कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। यहां छात्र जमीन पर बैठकर कंचे और ताश खेलते नजर आए। प्रदर्शन के माध्यम से एनएसयूआई ने कॉलेज में खेल सुविधाओं की बदहाली को लेकर अपना आक्रोश जताया।

चौहान ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक लाभ और वाहवाही के लिए कॉलेज का नाम बदलकर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कर दिया, लेकिन धरातल पर खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कॉलेज में न तो उचित खेल मैदान हैं न आधुनिक खेल सामग्री और न ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के पर्याप्त साधन हैं। कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण देवास के प्रतिभावान खिलाड़ियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


खेल प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग

प्रशासन को जगाने के लिए यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया है। एनएसयूआई ने कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए तत्काल आधुनिक खेल उपकरण एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने, खेल मैदानों का सुधार करने तथा खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की मांग की। साथ ही विभिन्न खेलों के लिए नियमित रूप से योग्य प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई।

इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, धर्मेंद्र चौहान, अभिषेक चौहान, रोहित चौहान, सोहन मंडलोई, विशाल बामनिया, पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, विशाल बामनिया, संजय बोड़ाना, जय धाकड़ सहित एनएसयूआइ पदाधिकारी, कालेज छात्रसंघ के प्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देवास में महिलाओं से ₹15-20 लाख के जेवर की ठगी, डिजाइन कॉपी करने का झांसा देकर महिला फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला