• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

इंस्टाग्राम पर प्रेम... इंदौर में शादी का सपना लेकर उत्तरप्रदेश से निकले, देवास में हादसे ने ले ली जान

एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर दोनों ने घरवालों से छिपकर शादी करने का फैसला किया। उत्तर...और पढ़ें

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 12:55:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 12:55:59 PM (IST)
इंस्टाग्राम पर प्रेम... इंदौर में शादी का सपना लेकर उत्तरप्रदेश से निकले, देवास में हादसे ने ले ली जान
मृत मोहित। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं
  2. दोनों ने घरवालों से छिपकर शादी करने का फैसला कर लिया
  3. एबी रोड पर टोंकखुर्द के पास हुए एक सड़क हादसे ने प्रेम कहानी का अंत कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर दोनों ने घरवालों से छिपकर शादी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश से इंदौर तक का सफर नई जिंदगी की शुरुआत के लिए था, लेकिन एबी रोड पर टोंकखुर्द के पास हुए एक सड़क हादसे ने प्रेम कहानी का अंत कर दिया।

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे टोंकखुर्द क्षेत्र के पिपलिया मार्ग पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 33 वर्षीय मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद युवती और चालक मानसिंह भी घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।


घायल युवती को काफी देर तक मोहित की मौत की जानकारी नहीं दी गई। वह बार-बार रोते हुए यही कहती रही कि मुझे मोहित से मिला दो। युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान मोहित से इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

रिश्ते ने प्यार का रूप लिया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। परिवारों को इसकी जानकारी नहीं थी। बताया गया कि दोनों उत्तरप्रदेश से इंदौर आ रहे थे, जहां मंदिर में शादी करने की योजना थी। युवती उत्तरप्रदेश के हैदरगढ़ से गुमशुदा हुई थी, जिसकी गुमशुदगी भी गुरुवार शाम दर्ज होने की बात सामने आई है। इधर युवती ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी मर्जी से मोहित के साथ इंदौर आ रही थी और दोनों शादी करने वाले थे।

स्वजन को नहीं थी प्रेम संबंध की जानकारी

मोहित की मौत की खबर मिलने पर उसके स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। मोहित के भाई ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी मां को छोड़ने उत्तर प्रदेश गया था और एक रिश्तेदारी के विवाह समारोह में शामिल हुआ था। परिवार को यह नहीं पता था कि वह किसी युवती के साथ वापस लौट रहा है। स्वजन के अनुसार मोहित पहले से शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है।

दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत, खुदकुशी बताने पेड़ पर फंदा लगाकर टांग दी लाश; बड़वानी में रावण ग्रुप के तीन आरोपी गिरफ्तार