• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास में नाबालिग से होटल में किया दुष्कर्म, विवाह के वादे से मुकरा तो किशोरी ने पी लिया जहर

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। मामले में सनसनीखेज घटनाक्रम भी सामने आया है, जिसके बाद पु...और पढ़ें

By deepak vishwakarmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:03:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:03:40 AM (IST)
देवास में नाबालिग से होटल में किया दुष्कर्म, विवाह के वादे से मुकरा तो किशोरी ने पी लिया जहर
नाबालिग से किया दुष्कर्म। -प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया केस
  2. किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की
  3. आरोपी युवक को पहले से जानती थी, दोनों साथ पढ़ते थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले में सनसनीखेज घटनाक्रम भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार छात्रा ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी युवक को पहले से जानती थी। दोनों साथ पढ़ते थे। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व युवक उसे इंदौर रोड स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी युवक शादी का भरोसा देकर उससे मोबाइल पर बातचीत करता रहा।


बाद में दोनो की पढ़ाई अलग-अलग जगह होने लगी। इस बीच किशोरी ने विवाह करने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। छात्रा ने जब इस बारे में किसी को बताने की बात कही तो युवक ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। काेतवाली पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म में दो आरोपित गिरफ्तार

नेमावर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। टीआई टीना शुक्ला ने बताया आरोपित संदीप पंवार व अभिषेक उर्फ गोलू दोनों निवासी ग्राम बगवाड़ा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक पटेल, सैनिक संदीप तोमर, सैनिक नारायण यादव की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें- भोपाल के बिलखिरिया में अकेला पाकर 14 साल की छात्रा से पड़ोसी ने की दरिंदगी; फिर करने लगा ब्लैकमेल, तंग आकर परिजनों को सुनाई आपबीती