• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

इंदौर में देवासनाका से मांगलिया का रास्ता बंद, न्यू लोहा मंडी से गुजरेंगी गाड़‍ियां

Indore Dewas Road: यातायात व्यवस्था संभालने के लिए देवासनाका और न्यू लोहा मंडी चौराहे पर दो पारियों में निजी गार्ड और यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:16:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:25:18 AM (IST)
इंदौर में देवासनाका से मांगलिया का रास्ता बंद, न्यू लोहा मंडी से गुजरेंगी गाड़‍ियां
देवासनाका पर बैरिकेड लगाकर मार्ग बंद किया गया। - नईदुनिया

HighLights

  1. 72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह लेन का फ्लाईओवर
  2. 896 मीटर लंबा और 26.5 मीटर चौड़ा है फ्लाईओवर
  3. मार्च 2026 में पूरा होना था निर्माण, अब नववर्ष में शुरू करने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवासनाका फ्लाईओवर निर्माण के कारण शनिवार को देवासनाका चौराहे से मांगलिया जाने वाले मार्ग को बैरिकेड्स और लोहे के पतरे लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। नई व्यवस्था के तहत मांगलिया जाने वाले वाहन चालक न्यू लोहा मंडी होकर निकल रहे हैं। निर्माण एजेंसी का दावा है कि नववर्ष में फ्लाईओवर को यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते दिसंबर अंत तक मार्ग बंद रहेगा।

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए देवासनाका और न्यू लोहा मंडी चौराहे पर दो पारियों में निजी गार्ड और यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद रांग साइड चलने वाले वाहन चालक व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। वहीं, यातायात विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन वाहन ड्राइवरों पर चालानी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।


naidunia_image

देवासनाका से पंचवटी जाने वाले सर्विस रोड के लिए खोदाई शुरू हो चुकी है। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे के हिस्से को तोड़ रहे हैं। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण विजय नगर और सत्यसाईं चौराहे से मांगलिया जाने वाले वाहन चालक देवासनाका चौराहे स्थित पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर न्यू लोहा मंडी होते हुए आगे जा रहे हैं।

इन वाहन चालकों की परेशानी पंचवटी और लसूड़िया थाने की ओर से न्यू लोहा मंडी में रांग साइड आने वाले वाहन बढ़ा रहे हैं। इनके कारण व्यस्त समय में जाम लग रहा है। यातायात पुलिस रांग साइड आने वाले वाहन चालकों पर रोक लगाए तो न्यू लोहा मंडी में जाम से राहत मिल सकती है। इसी तरह पंचवटी से देवासनाका आने वाले वाहन भी रांग साइड प्रवेश कर रहे हैं, जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है।

30 निजी गार्ड संभाल रहे व्यवस्था

भारी यातायात को देखते हुए निर्माण एजेंसी ने देवासनाका चौराहे पर 30 निजी गार्ड तैनात किए हैं। ये दो पारियों में काम कर रहे हैं। सुबह आठ से शाम चार बजे तक 15 गार्ड और शाम चार से रात 12 बजे तक 15 गार्ड यातायात संभाल रहे हैं।

इनमें से पांच गार्ड न्यू लोहा मंडी चौराहे पर तैनात हैं। इनके साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। दिसंबर अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, देवासनाका से निपानिया की ओर जाने वाले वाहन चालक बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर जाम लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र विशेष : कालिदास की तलाश में देवास आया विश्वविख्यात उपन्यासकार, देवी की पहाड़ी पर लिख गया किताब

दिसंबर अंत तक पूरा होगा निर्माण

देवासनाका से मांगलिया जाने वाले सर्विस रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर पर मांगलिया की तरफ 10 गार्डर लान्च करने के साथ स्लैब, रिटर्निंग वाल और 50 प्रतिशत शेष पब्लिक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। दिसंबर अंत तक यातायात डायवर्जन की अनुमति मिली है। जनवरी से फ्लाईओवर वाहन चालकों के लिए शुरू कर देंगे। - सुभाष दास, साइट इंजीनियर, वीआरएस कंपनी