• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

देवास TI हत्याकांड: बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाई CBI जांच, शराब तस्करी रोकने में गई जान

अंतिम संस्कार स्थल पर बलिदानी के परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। बलिदानी के पिता ओमप्रकाश पुरी ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की।

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:14:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:55:55 PM (IST)
देवास TI हत्याकांड: बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाई CBI जांच, शराब तस्करी रोकने में गई जान
परिजनों ने की पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच की मांग

HighLights

  1. बलिदानी TI दिलीप पुरी को पैतृक गांव बरमंडल में दी गई समाधि
  2. परिजनों ने की पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच की मांग
  3. पत्नी को SI की जगह इंदौर में कार्यालयीन नौकरी का आग्रह

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। जिले के खातेगांव में अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने के दौरान बलिदानी हुए थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी का सोमवार को उनके पैतृक गांव बरमंडल (धार) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सामाजिक परंपरा और मान्यताओं के अनुसार पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने के बजाय गांव में निर्धारित स्थल पर भू-समाधि दी गई।

समाधि देने की यह प्रक्रिया उनके बेटे के माध्यम से पूरी कराई गई। इस दौरान पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर बलिदानी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान संभागीय आयुक्त भास्कर लक्षकार, इंदौर रेंज के आईजी अनुराग, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।


परिजनों ने की CBI जांच और आरोपियों को फांसी की मांग

अंतिम संस्कार स्थल पर बलिदानी के परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। बलिदानी के पिता ओमप्रकाश पुरी ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने, दोषियों को फांसी की सजा देने और उनके मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की।

पिता ने भावुक होते हुए बताया कि दिलीप गांव के बच्चों को पढ़ाते थे, जिनमें से कई आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं। वहीं, बहन दीपिका गोस्वामी ने बताया कि उनके माता-पिता ने पांच भाई-बहनों को पढ़ाने के लिए जमीन तक बेच दी थी और दिलीप उनमें सबसे होनहार थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने तथा दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।

पत्नी को सब-इंस्पेक्टर के बजाय इंदौर में कार्यालयीन पद देने का आग्रह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व में बलिदानी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी कविता पुरी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाने की घोषणा की थी।

अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने इंदौर रेंज के आईजी अनुराग से मुलाकात कर आग्रह किया कि कविता पुरी को फील्ड पोस्टिंग (एसआई) के बजाय कार्यालयीन (मंत्रालयीन संवर्ग) स्टाफ के पद पर नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही, उज्जैन संभाग के बजाय इंदौर संभाग में पदस्थापना की मांग रखी गई, ताकि वह अपने परिवार और बच्चों की सही देखभाल कर सकें।

शासन को भेजे जा रहे हैं परिजनों के प्रस्ताव: आईजी

इंदौर रेंज के आईजी अनुराग ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच और बलिदानी की पत्नी के लिए एसआई के स्थान पर कार्यालयीन पद व संभाग परिवर्तन का अनुरोध किया है। आईजी ने स्पष्ट किया कि परिजनों की इन सभी मांगों और प्रस्तावों को अग्रिम निर्णय हेतु राज्य शासन को भेजा जा रहा है। दुख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से बलिदानी परिवार के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें- बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है सरकार, पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति: सीएम यादव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।