• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देवास

कई ट्रेनों के रूट बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन से मुश्किल हुआ सफर, यात्री हो रहे परेशान

Railway : रेलवे के झांसी, अहमदाबाद, कोटा मंडलों में चल रहे निर्माण कार्यों का असर देवास से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के पर पड़ रहा है। निर्माण कार्यों ...और पढ़ें

By satyendra singh rathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 08:11:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:02:35 PM (IST)
कई ट्रेनों के रूट बदलाव और शॉर्ट टर्मिनेशन से मुश्किल हुआ सफर, यात्री हो रहे परेशान
देवास रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-दो पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -नईदुनिया

HighLights

  1. भोपाल जाकर दूसरी ट्रेन पकड़ने वाले यात्री परेशान
  2. मालवा एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन जाना बंद
  3. 15 अक्टूबर तक रूट भी बदला

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : रेलवे के झांसी, अहमदाबाद, कोटा मंडलों में चल रहे निर्माण कार्यों का असर देवास से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के पर पड़ रहा है। निर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है।

इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जो देवास से भोपाल, उप्र, राजस्थान और गुजरात की ओर यात्रा करते हैं और आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों का कनेक्शन लेते हैं।


मालवा एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन जाना बंद, 15 अक्टूबर तक रूट भी बदला

मालवा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव और भोपाल स्टेशन का स्टापेज समाप्त होने से देवास के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। देवास से बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से भोपाल जाते हैं। इनमें कई ऐसे यात्री होते हैं जिन्हें भोपाल स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है।

अब भोपाल में ट्रेन नहीं जाने के कारण यात्रियों को संत हिरदारामनगर या निशातपुरा स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें भोपाल या अन्य स्थान तक पहुंचने के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी। झांसी मंडल के अगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते मालवा एक्सप्रेस फिलहाल भोपाल, ललितपुर और झांसी के बजाय गुना, ग्वालियर होकर संचालित हो रही है, यह स्थिति 15 अक्टूबर तक रहेगी। इससे ट्रेन से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा योजना भी प्रभावित हुई है।

इंदौर-असारवा एक्सप्रेस भी प्रभावित

इंदौर-असारवा एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन को वर्तमान में उसके निर्धारित गंतव्य असारवा तक नहीं चलाकर नरोडा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। असारवा तक जाने वाले यात्रियों को नरोडा से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ रहे हैं। इससे यात्रियों को समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। यह स्थिति 29 अक्टूबर तक रहेगी।

कोटा जाने वालों को सोगरिया में उतरना पड़ रहा

इंदौर-कोटा एक्सप्रेस भी फिलहाल कोटा स्टेशन तक नहीं पहुंच रही है। ट्रेन का संचालन सोगरिया स्टेशन तक ही किया जा रहा है। कोटा जाने वाले यात्रियों को सोगरिया में उतरने के बाद सड़क या अन्य माध्यम से आगे जाना पड़ रहा है। खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले और सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए यह स्थिति परेशानी वाली बनी हुई है। यह स्थिति 18 अक्टूबर तक रहेगी।

भोपाल जाने के लिए मालवा का विकल्प पंचवेली, लेकिन हो जाती है लेट

मालवा एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचकर यात्री उप्र, मप्र के विभिन्न शहरों के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ते हैं। मालवा एक्सप्रेस का भाेपाल जाने का शेड्यूल पिछले दिनों बंद कर दिया गया है, यह ट्रेन संत हिरदारामनगर से सीधे निशातपुरा निकलेगी। यात्री सुनयना सिंह, मुकेश कुमार आदि ने बताया देवास से इस ट्रेन के विकल्प के रूप में पंचवेली एक्सप्रेस है जो दोपहर में दो बजे देवास से रवाना होती है लेकिन संत हिरदारामनगर व भोपाल बीच कई बार यह ट्रेन आधे से लेकर एक घंटे तक का समय लगा देती है जिससे यात्रियों की दूसरी ट्रेन छूट जाती है।

सुबह सवा सात से दोपहर पौने दो बजे तक भोपाल के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं

मालवा एक्सप्रेस के भोपाल नहीं जाने से अब सुबह सवा सात बजे के बाद भोपाल के लिए दोपहर पौने दो बजे तक कोई सीधी ट्रेन नहीं है। दोपहर दो बजे पंचवेली एक्सप्रेस मिलती है। इस दौरान यदि किसी को देवास से भोपाल जाना है तो बस का ही सहारा रह जाता है जिसमें कम से कम 400 रुपये किराया लगता है।

यह भी पढ़ें- कसारा में तीसरी रेल लाइन का काम: भोपाल मंडल की 24 ट्रेनें डायवर्ट, 14 से 17 अक्टूबर तक बदलेगा रूट