देवास में किशोरी से दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों व समाजजन ने घेरा बरोठा थाना, आरोपी रियाज गिरफ्तार
अंचल के बरोठा थाना क्षेत्र के डबलचौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार रात समाजजनों व ग्रामी...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:00:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:00:22 AM (IST)
नाराज ग्रामीण पहुंचे थाने। -नईदुनियाHighLights
- दुष्कर्म सहित पॉक्सो व अजा-अजजा एक्ट में कार्रवाई
- पुलिस ने आरोपी रियाज मंसूरी के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू की है
- सोशल मीडिया पर आईडी बनाने के लिए कहा था
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : अंचल के बरोठा थाना क्षेत्र के डबलचौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार रात समाजजनों व ग्रामीणों ने बरोठा थाने का घेराव किया। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी रियाज मंसूरी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट लिखवाई है कि वह कपड़े सिलवाने के लिए फरहान मंसूरी के यहां गई थी, जहां उसका भाई रियाज मंसूरी मिला। उसने कहा मैं तुम्हें पसंद करता हूं और इंटरनेट मीडिया पर आईडी बनाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों का संपर्क बना रहा।
9 अक्टूबर को किशोरी के स्वजन बाहर गए हुए थे तब रात करीब 1 बजे रियाज ने किशोरी को फोन लगाया और कहा दरवाजा खोलो नहीं तो मैं मोहल्ले में चिल्ला कर सबको बता दूंगा। इसके बाद वह अंदर घुसा और किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन स्वजन घर लौटे तो किशोरी ने उन्हें बताया और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी रियाज मंसूरी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अजा - अजजा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में बारीकी से जांच कर केस को मजबूत बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिससे कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
कुछ लोग बातचीत करने आए थे
थाने के घेराव जैसी कोई बात नहीं है, कुछ लोग बातचीत करने आए थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सविता जाटव, टीआई बरोठा थाना