देवास में युवक-युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत, एक ही गली में रहते थे
करनावद क्षेत्र के हीरापुर निवासी युवक व युवती ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद इनको अस्पताल ले जाया गया ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 08:03:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 08:03:45 PM (IST)
युवक-युवती ने खाया जहरीला पदार्थ। (एआई इमेज)HighLights
- युवती ने चापड़ा में युवक ने निजी अस्पताल में तोड़ा दम
- तबीयत बिगड़ने के बाद इनको अस्पताल ले जाया गया
- कॉलेज जाने का बोलकर गई थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : अंचल के करनावद क्षेत्र के हीरापुर निवासी युवक व युवती ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद इनको अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार करनावद के वार्ड क्रमांक-12 के अंतर्गत हीरापुर में एक ही गली में रहने वाले युवक भरत पुत्र जितेंद्र डोडवे व युवती कविता ने राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच नए एक्सप्रेस-वे पर फ्लायओवर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
स्वजन उसे गंभीर हालत में हाटपीपल्या ले गए
जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी इनके स्वजन को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। कविता के स्वजन उसे गंभीर हालत में हाटपीपल्या ले गए, वहीं भरत को उसके स्वजन ने खुड़ैल क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। हाटपीपल्या थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया बुधवार को दुलीचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी बेटी कविता कॉलेज जाने का बोलकर गई थी। बाद में उसने एक्सप्रेस वे पर फ्लायओवर के पास जहर लिया जिससे तबीयत बिगड़ गई। इसके साथ एक लड़के ने भी जहर खाया है।
थाना प्रभारी के अनुसार कविता को स्वजन हाटपीपल्या में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बाद में वहां से चापड़ा ले जाया जहां कविता ने दम तोड़ दिया। शासकीय अस्पताल हाटपीपल्या में कविता का पीएम करवाकर शव स्वजन के सुपुर्द किया गया।
उधर खुड़ैल क्षेत्र में निजी अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भरत ने भी दम तोड़ दिया, हालांकि देरशाम तक शव स्वजन के सुपर्द नहीं किया गया था। युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।