• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार के 7 थाना क्षेत्रों में ₹8.20 करोड़ के गांजे के 6863 पौधे जब्त, 12 मामले दर्ज, एक गिरफ्तार; कई फरार

धार में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस के आपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छह थाना क्षेत्रों में खेतों और वन क्षेत्र से गांजे के करीब 6...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:48:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:48:24 PM (IST)
धार के 7 थाना क्षेत्रों में ₹8.20 करोड़ के गांजे के 6863 पौधे जब्त, 12 मामले दर्ज, एक गिरफ्तार; कई फरार
धार जिले में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार।

HighLights

  1. धार जिले में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार
  2. SP सचिन शर्मा के निर्देशन में 12 मामले दर्ज
  3. ₹8.20 करोड़ का गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। जिले में अवैध गांजे की खेती के खिलाफ पुलिस के आपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छह थाना क्षेत्रों में खेतों और वन क्षेत्र से गांजे के करीब 6863 हरे पौधे जब्त किए गए हैं। इनका कुल वजन 7700 किलोग्राम से अधिक और अनुमानित कीमत 8 करोड़ 20 लाख 83 हजार 500 रुपये बताई गई है। सोमवार को एएसपी विजय डावर ने प्रेस कान्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी।

आंकड़ों में कार्रवाई

सातों थाना क्षेत्र: मनावर, तिरला, राजगढ़, बाग, टांडा और धामनोद। 6863 पौधे पुलिस ने जब्त किए। 7700 किलोग्राम से अधिक जब्त पौधों का कुल वजन है।

8.20 करोड़ रुपये गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई आरोपित फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें- एमपी को जल्द मिलेंगे 13 नए IAS अफसर, 10 महिला अधिकारियों की हो सकती है नियुक्ति, UPSC में हुई DPC की बैठक

फसलों के बीच उगा रहे थे गांजा

आरोपित कपास, तुअर और अन्य फसलों के बीच गांजे के पौधे उगा रहे थे। सूचना पर टीमों ने दबिश देकर पौधे जब्त किए। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद अब बीज के स्रोत, खेती में शामिल अन्य लोगों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।