• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में महाकाली दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं से भरा वाहन हाईवे पर पलटा, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर

रात का सन्नाटा था और बोलेरो में सवार 10 श्रद्धालु गुजरात के पावागढ़ महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में सरदारपुर फोरलेन पर अचानक वाहन...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 06:59:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 06:59:17 PM (IST)
धार में महाकाली दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं से भरा वाहन हाईवे पर पलटा, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर
दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त।

HighLights

  1. दर्शन करने निकले श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
  2. फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से निकाले 10 लोग
  3. इंदौर के देवनलिया गांव के 10 श्रद्धालु दुर्घटनाग्रस्त

नईदुनिया न्यूज, सरदारपुर। रात का सन्नाटा था और बोलेरो में सवार 10 श्रद्धालु गुजरात के पावागढ़ महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में सरदारपुर फोरलेन पर अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क पर पलट गया। पलक झपकते ही दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। वाहन में फंसे यात्रियों की मदद के लिए डायल 112 की टीम पहुंची। जवानों ने एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दस घायल हुए हैं। इसमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई।

फोरलेन पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटा

उक्त घटना 18 अक्टूबर की देर रात करीब 1:42 बजे की है। इंदौर के ग्राम देवनलिया से श्रद्धालु बोलेरो क्रमांक एमपी 10 टी 1037 में सवार होकर पावागढ़ जा रहे थे। सरदारपुर फोरलेन पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही सरदारपुर पुलिस और डायल 112 की एफआरवी-11 टीम मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे घायलों को निकालकर तत्काल सरदारपुर अस्पताल पहुंचाया गया।


रात में डायल 112 ने संभाला मोर्चा

बचाव कार्य में एफआरवी-11 के सैनिक जालम सिंह डिडोड़ और पायलट विष्णु सिंगार ने तत्परता दिखाई। दोनों ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जाधव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर के लोगों ने खूब खाया मिलावटी पनीर-घी, 60 में से 19 सैंपल जांच में फेल, कई ब्रांड्स के घी असुरक्षित घोषित

ये श्रद्धालु हुए घायल

हादसे में प्रदीप (28), सजना (19), नरेंद्र (20), ऋतु (21), बीना (25), अंकिता (16), टीना (22), सोनू (22), पायल (20) और वाहन चालक अरुण कुमार (20) घायल हुए। सभी इंदौर के ग्राम देवनलिया के निवासी हैं।