• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के लोगों ने खूब खाया मिलावटी पनीर-घी, 60 में से 19 सैंपल जांच में फेल, कई ब्रांड्स के घी असुरक्षित घोषित

सेहत बनाने और शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग पनीर को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इंदौर में यही पनीर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 06:39:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 06:39:50 PM (IST)
इंदौर के लोगों ने खूब खाया मिलावटी पनीर-घी, 60 में से 19 सैंपल जांच में फेल, कई ब्रांड्स के घी असुरक्षित घोषित
लैब की जांच में 19 पनीर और 40 देसी घी के नमूने फेल। (AI Generated Image)

HighLights

  1. लैब की जांच में 19 पनीर और 40 देसी घी के नमूने फेल
  2. जहरीला एनालाग पनीर और मिलावटी घी बिकने का खुलासा
  3. खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला सच

नीरज व्यास, नईदुनिया, इंदौर। सेहत बनाने और शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए लोग पनीर को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इंदौर में यही पनीर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। शहर में बिक रहे पनीर के नमूनों की जांच में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनवरी से सितंबर तक पनीर के 131 सैंपल लिए गए।

जिसमें से भोपाल लैब से लगभग 55 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 19 नमूने फेल हो गए। यानी जांचे गए हर तीन में से एक से अधिक नमूने गुणवत्ता के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इतना ही नहीं इन 19 फेल नमूनों में से 5 नमूनों में एनालाग पनीर की पुष्टि हुई है।


खाद्य विभाग द्वारा 1192 लीगल नमूने जांच के लिए भेजे

बीते नौ महीनों में इंदौर के खाद्य विभाग द्वारा 1192 लीगल नमूने जांच के लिए भेजे हैं, इनमें से अब तक सिर्फ 40 प्रतिशत नमूनों की ही जांच रिपोर्ट आई है, 60 प्रतिशत रिपोर्ट अब भी पेंडिंग हैं। पनीर के 131 नमूनों में से सिर्फ 55 नमूनों की ही रिपोर्ट आई है। इसी तरह सर्विलांस के लिए भेजे गए 1801 नमूनों में से भी अब तक महज 30 प्रतिशत नमूनों की ही जांच रिपोर्ट आई है। अगर सारे नमूनों की रिपोर्ट आएगी तो यह आंकड़ा बहुत ज्यादा हो सकता है।

देसी घी में भी हो रही जमकर मिलावट

पनीर के अलावा जिले में मिलावटी देसी घी भी जमकर खपा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बीते दो महीनों में प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया गया। इसमें इंदौर में देसी घी के 121 नमूने लिए गए जिसमें से 40 नमूने फेल हुए हैं। इनमें से कुछ ब्रांड के घी को तो विभाग द्वारा असुरक्षित घोषित करते हुए उन्हें कंपनी को रिकॉल करने का आदेश भी दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- रतलाम के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने घोषित की 2 नई स्पेशल ट्रेनें, विशेष किराए पर होगा संचालन

जनवरी से सितंबर तक एक करोड़ का जुर्माना

नौ महीनों में खाद्य विभाग द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाइयों में 12 प्रकरणों में 99 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की ओर से 20 प्रकरण दायर किए गए एवं 6 प्रतिष्ठानों का पंजीयन निलंबित किया गया है।

  • जनवरी से सितंबर तक लीगल नमूने - 1192, फेल नमूने - 124
  • सर्विलेंस के नमूने - 1801, फेल नमूने - 26
  • देसी घी - 121 नमूने, फेल नमूने - 40
  • पनीर - 131 नमूने, फेल नमूने - 19
  • दूध - 45 नमूने, फेल नमूने - 03
  • तेल - 57 नमूने, फेल नमूने - 01
  • दायर प्रकरण - 20
  • जुर्माना - 12 प्रकरणों में 99, 20, 000
  • पंजीयन निलंबित - 06