धार में मेला देखकर पैदल लौट रहे 12 वर्षीय बालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत
कुक्षी-सुसारी मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। वह कुक्षी में मेला देखकर पैदल घर लौट रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 09:13:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 09:13:08 AM (IST)
12 वर्षीय बालक को अज्ञात वाहन ने कुचला। (एआई जनरेटेड)HighLights
- कुक्षी बायपास तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
- हादसे में 12 वर्षीय बालक राहुल की दर्दनाक मौत हुई।
- राहुल कुक्षी में मेला देखकर पैदल ही घर लौट रहा
नईदुनिया न्यूज, सुसारी: कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग के कुक्षी-सुसारी खंड पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा कुक्षी बायपास तिराहे के समीप हुआ। बालक कुक्षी में मेला देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की बात भी कही, हालांकि पुलिस के अनुसार दोनों घायल अस्पताल नहीं पहुंचे।
सुसारी में मां के साथ रह रहा था मृतक राहुल
- कुक्षी पुलिस के विवेचना अधिकारी खेमचंद पाल ने बताया कि मृतक की पहचान 12 वर्षीय राहुल पुत्र भारत निवासी ग्राम छोटी हथवी, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई है। राहुल वर्तमान में सुसारी में अपनी माता के साथ रह रहा था। उसकी माता मजदूरी का कार्य करती हैं।