
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। Dhar Bhojshala Dispute: ऐतिहासिक भोजशाला परिसर के पीछे वाले हिस्से पर मुस्लिम पक्ष ने नमाज कर ली है। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां नमाजी पहुंचे। प्रशासन से चर्चा के बाद मुस्लिम पक्ष ने भोजशाला के पीछे निर्धारित स्थान पर नमाज अदा करने की सहमति जताई थी।
पीछे वाले हिस्से में रहने वाले स्थानीय हिंदू समाज लोग इस जमीन को निजी बताकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना थ कि ये जमीन उनकी है। ऐसे में वहां नमाज नहीं करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश उनके पक्ष में आया है और वे इसे अपनी जीत मानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब 5 अगस्त को प्रस्तावित सुनवाई की तैयारी की जा रही है और उन्हें न्यायालय से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।
इधर, जिस स्थान पर नमाज की तैयारी की जा रही है, उसे लेकर देर रात स्थानीय रहवासियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि संबंधित भूमि उनकी निजी कृषि भूमि है और वहां नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
इन घटनाक्रमों के बीच अब सभी की नजर सुबह 11 बजे पर टिकी है, जब प्रशासन मुस्लिम पक्ष को स्थल की स्थिति से अवगत कराएगा। इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा हो पाएगी या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम को लेकर सतर्क हैं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दोनों पक्षों के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही वर्षा के कारण गीली जमीन को नमाज के लिए उपयुक्त बनाने की तैयारियां भी प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- धर्म, संस्कृति और रिट... तीन संवैधानिक धाराओं पर भी टिका रहा भोजशाला केस