_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला में बुधवार को 83वें दिन सर्वे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने प्रवेश द्वार के अंदर दक्षिण दिशा वाले ओटले को तोड़ा गया। यहां मिट्टी हटाने पर छोटे आकार के 12 पुरावशेष पाए गए। इनकी सफाई होना बाकी है। इनको लेकर भी हिंदू पक्ष का दावा है कि इन पर सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न और आकृतियां बनी हुई हैं। गर्भगृह में जहां तीन दीवारें जैसी संरचना मिली थीं, उस स्थान पर मिट्टी भराव कार्य किया गया।
उत्तर दिशा में रखे प्राचीन स्तंभों को शिफ्ट करने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा और आशीष गोयल ने बताया कि अभी भी कुछ स्थानों पर खोदाई कार्य करना संभव है। इन स्थलों को एएसआई ने चिह्नित कर रखा है।
.jpg)
बता दें कि चूंकि अब दूसरी ओर सर्वे कार्य को अब तेजी से चलाया जा रहा है। वर्षा को देखते हुए खोदे जा चुके स्थलों पर मिट्टी से भराव भी किया जा रहा है। चूंकि अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में एएसआइ को सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। ऐसे में, सर्वे को तेजी से किया जा रहा है।