• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला के पीछे खेत में खोदाई की, उत्तरी भाग से अवशेष मिले

हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने बताया कि सर्वे के तहत मिट्टी हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही भोजशाला के सुंदरीकरण का कार्य भी हो रहा है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:07:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 10:07:55 PM (IST)
Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला के पीछे खेत में खोदाई की, उत्तरी भाग से अवशेष मिले
ढाई माह से अधिक समय हो चुका है। खोदाई में कई छोटे-बड़े अवशेष प्राप्त हो चुके हैं।

HighLights

  1. शुक्रवार को 78वें दिन का सर्वे हुआ।
  2. लगातार सर्वे कार्य चल रहा है।
  3. बिना एक भी दिन अवकाश के सर्वे किया जा रहा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सर्वे किया। उत्तरी और पश्चिमी भाग में खोदाई की गई। उत्तरी भाग से छोटे आकार के अवशेष मिले हैं। इन पर आकृतियां बनी हुई हैं। अभी इनकी सफाई की जानी है। पश्चिम क्षेत्र में खेत में भी खोदाई की गई है।

शुक्रवार को 78वें दिन का सर्वे हुआ। लगातार सर्वे कार्य चल रहा है। बिना एक भी दिन अवकाश के सर्वे किया जा रहा है। ढाई माह से अधिक समय हो चुका है। खोदाई में कई छोटे-बड़े अवशेष प्राप्त हो चुके हैं। इनकी संख्या अब करीब 1450 तक हो गई है।


naidunia_image

सर्वे के तहत मुख्य रूप से उत्तर और पश्चिम क्षेत्र में खोदाई की गई है। इसके अलावा वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और ड्राइंग बनाने का कार्य भी जारी रहा। जो अवशेष मिले थे, उनकी सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने बताया कि सर्वे के तहत मिट्टी हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही भोजशाला के सुंदरीकरण का कार्य भी हो रहा है। इससे कई स्थानों पर लेवलिंग किए जाने से भोजशाला की सुंदरता बढ़ी है। पूर्वी भाग जो बाहरी क्षेत्र है, यहां पर बेहतर स्थिति दिख रही है। उन्होंने बताया कि आज भी सर्वे में कुछ अवशेष मिले हैं। उनकी सफाई करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की इस पर आकृतियां किस तरह की हैं।