• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार भोजशाला को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, जारी होगा स्मारक डाक टिकट, प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री की मांग पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने भोजशाला धार पर स्म...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 04:34:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 04:34:50 PM (IST)
धार भोजशाला को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, जारी होगा स्मारक डाक टिकट, प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भोजशाला धार पर जारी होगा स्मारक डाक टिकट।

HighLights

  1. भोजशाला धार पर जारी होगा स्मारक डाक टिकट
  2. डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव पर केंद्र की मुहर
  3. केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की पहल लाई रंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री की मांग पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने भोजशाला धार पर स्मारक डाक टिकट जारी करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

बता दें कि ठाकुर ने 01 जून को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से समृद्ध भोजशाला पर स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया था।

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार किया

इसके साथ ही उन्होंने सिंधिया से प्रत्यक्ष रूप से भेंट कर इस विषय से अवगत करवाया था। विषय की गंभीरता एवं राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए केंद्रीय संचार मंत्रालय ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसकी औपचारिक जानकारी 29 जुलाई के पत्र के माध्यम से प्रदान की गई।


naidunia_image

धार और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि भोजशाला केवल धार या मध्यप्रदेश की धरोहर नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का एक अमूल्य प्रतीक है। इस ऐतिहासिक स्थल पर स्मारक डाक टिकट जारी होने से देश-विदेश में इसकी पहचान और अधिक सशक्त होगी तथा नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित होगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में जनकल्याण शिविरों में खसरा-खतौनी, नामांतरण और सीमांकन के लिए 1.11 लाख से ज्यादा आवेदन आए

सांस्कृतिक पर्यटन और जनभावनाओं का सम्मान

यह पहल धार जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बनेगी। इससे भोजशाला की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त होगी तथा सांस्कृतिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आस्था, विरासत और जनभावनाओं से जुड़े प्रत्येक विषय को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके सकारात्मक समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।