• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार इमामबाड़ा मामला: मुस्लिम समाज ने SC में दायर याचिका ली वापस, पुलिस की मौजूदगी में हुई नमाज

मुस्लिम समाज धार के सदर समद ने हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ द्वारा 24 जुलाई 2025 को पारित आदेश के खिलाफ यह याचिका दायर की थी। SC में इस मामले को लेकर न्यायमू...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 22 Aug 2025 09:50:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Aug 2025 09:50:39 PM (IST)
धार इमामबाड़ा मामला: मुस्लिम समाज ने SC में दायर याचिका ली वापस, पुलिस की मौजूदगी में हुई नमाज
मुस्लिम समाज ने SC में दायर याचिका ली वापस।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम समाज धार के सदर ने याचिका वापस ली
  2. याचिका वापस लेन पर कोर्ट ने इस याचिका का खारिज भी किया
  3. इमामबाड़े को लेकर भारी पुलिस बल शुक्रवार को भी तैनात रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार के इमामबाड़ा प्रकरण को लेकर मुस्लिम समाज धार के सदर अब्दुल समद द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को शुक्रवार को वापस ले ली गई है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में याचिका वापस लेन पर कोर्ट ने इस याचिका का खारिज भी कर दिया है।

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ की थी याचिका

बता दें कि मुस्लिम समाज धार के सदर समद ने हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ द्वारा 24 जुलाई 2025 को पारित आदेश के खिलाफ यह याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर शुक्रवार को न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति संदीप मेहता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी।


लोक निर्माण विभाग के खिलाफ थी याचिका

न्यायालय ने उक्त मांग को स्वीकार करते हुए याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि याचिका वापसी के बावजूद दोनों पक्षों को अपने-अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने का अधिकार रहेगा। यह याचिका मुस्लिम समाज धार के सरद ने लोक निर्माण विभाग एवं अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ दायर की थी।

ये भी पढ़ें- MP में गरीबों के हक पर डाका, पीडीएस दुकानदार ने की राशन की कालाबाजारी, अब होगी FIR

धार में भारी पुलिस बल शुक्रवार को भी तैनात रहा

यह भी ज्ञात हो कि धार के इमामबाड़े को लेकर 14 जुलाई को एसडीएम कोर्ट द्वारा आदेश के परिपालन में 20 अगस्त इमामबाड़े को ताजिया कमेटी के कब्जे से खाली करवाते हुए कब्जा लोक निर्माण विभाग को दिलाया है। इमामबाड़े को लेकर धार में भारी पुलिस बल शुक्रवार को भी तैनात रहा। यहां भोजशाला में शुक्रवार होने वाली नमाज के लिए भी पुलिस ने बल तैनात किया था।