• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में गरीबों के हक पर डाका, पीडीएस दुकानदार ने की राशन की कालाबाजारी, अब होगी FIR

दुकान के संचालक ने गरीब परिवारों के अलावा स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों के मिड डे मील के लिए जाने वाले राशन की कालाबाजारी कर दी। उक्त दुकान को पांच महीन...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 22 Aug 2025 09:17:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Aug 2025 09:17:58 PM (IST)
MP में गरीबों के हक पर डाका, पीडीएस दुकानदार ने की राशन की कालाबाजारी, अब होगी FIR
राशन की कालाबाजारी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मांगरौल पीडीएस दुकान संचालक का कारनामा
  2. दुकानदार संचालक ने की राशन की कालाबाजारी
  3. एक साल से आ रही थीं कालाबाजारी की शिकायतें

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सलगढ़ तहसील की मांगरौल उचित मूल्य दुकान के संचालक ने गरीब परिवारों के अलावा स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों के मिड डे मील के लिए जाने वाले राशन की कालाबाजारी कर दी। उक्त दुकान को पांच महीने पहले निलंबित कर दिया गया था। बचा हुआ राशन दूसरी दुकान को देना था, जो बाजार में खपा दिया। अब विभाग ने इस मामले में आरोपित दुकानदार पर एफआईआर के लिए कलेक्टर से अनुमति मांगी है।

एक साल से आ रही थी शिकायतें

दरअसल, मांगरौल की उचित मूल्य दुकान से राशन की कालाबाजारी की शिकायतें करीब एक साल से आ रही थीं। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना ने मार्च 2023 में मांगरौल पीडीएस दुकान पर छापामार कार्रवाई करवाई, जिसमें गेहूं-चावल का स्टॉक गड़बड़ मिला। सैकड़ों गरीब परिवारों का राशन बाजार में बेचने की पुष्टि होने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया था और दुकान संचालक को निर्देश दिए कि बचे हुए पूरे राशन को रामपहाड़ी उचित मूल्य दुकान के सुपुर्द किया जाए।


मांगरौल पीडीएस के संचालक ने रामपहाड़ी पीडीएस दुकान को मात्र 10 क्विंटल चावल, नमक के 596 पैकेट ही दिए। इसके बाद बचे हुए 19971 किलो गेहूं, चावल 26655 किलो, 67 किलो नमक और 25 किलो शकर की कालाबाजारी कर दी।

ये भी पढ़ें- Digital Arrest: फर्जी ASI बनकर व्यापारी से की पैसों की मांग, डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर किया प्रताड़ित

स्कूल-आंगनबाड़ी का राशन तक बाजार में बेचा

मांगरौल पीडीएस दुकान संचालक ने केवल गरीब परिवार ही नहीं, बल्कि स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के मिड डे मील का राशन की भी कालाबाजारी कर दी है। खाद्य एवं नियंत्रक विभाग के अनुसार पीडीएस का 14234 किलो गेहूं, 23624 किलो चावल, 67 किलो नमक और 25 किलो शकर की कालाबाजारी की।

स्कूलों को दिए जाने वाले मिड डे मील के राशन में से 1476 किलो गेहूं और 405 किलो चावल गायब कर दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों के मिड डे मील के राशन में से 4261 किलो गेहूं और 2626 किलो चावल बेच दिया गया है।