• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में ओवरटेक के दौरान दो कारों की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल; एक महिला की हालत गंभीर

धार में निसरपुर-पिपलिया के बीच ओवरटेक के दौरान दो कारों की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है।

By PremVijay PatilEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 02:17:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 02:17:56 PM (IST)
धार में ओवरटेक के दौरान दो कारों की जोरदार भिड़ंत, आठ घायल; एक महिला की हालत गंभीर
धार में ओवरटेक के दौरान दो कारों की जोरदार भिड़ंत। (नईदुनिया)

HighLights

  1. धार में दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हुई।
  2. हादसे में दोनों वाहनों के आठ लोग घायल हुए।
  3. ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटना होने की आशंका है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। खंडवा-बड़ौदा मार्ग क्रमांक 26 पर रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे निसरपुर और पिपलिया के बीच दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक वाहन पलट गया।

ओवरटेक करने के प्रयास में हुई भिड़ंत

जानकारी के अनुसार बड़वानी की ओर से आ रही मारुति ईको वाहन और निसरपुर की ओर से जा रही मारुति सेलेरियो कार के बीच यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि ईको वाहन चालक बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही सेलेरियो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ईको वाहन पलट गया।


एक साथ आठ घायल पहुंचे तो मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घायलों को तत्काल निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक साथ आठ घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राहुल गवली तथा नर्सिंग ऑफिसर रंजना बर्मन, मिंटी मसराम, अश्विनी और हर्षित कुमावत ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद सभी घायलों को दो 108 एंबुलेंस की मदद से बड़वानी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

दुर्घटना में चेका पति भवा निवासी फूलमाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा इकरा पिता भदा निवासी फूलमाल, चन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह निवासी मेहलगांव, अशोक पिता सुरेश निवासी ककराना, भदा पिता नरसिंह निवासी फूलमाल, दूरवान पिता नरसिंह निवासी फूलमाल, रोहित पिता संतोष निवासी निसरपुर और अजय पिता राहुल निवासी निसरपुर घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें- धार में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या, पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला