• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार: एबी रोड पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, भाजपा मंडल अध्यक्ष घायल

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 09 May 2026 11:15:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 11:15:10 AM (IST)
धार: एबी रोड पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, भाजपा मंडल अध्यक्ष घायल
हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ग्राम दूधी स्थित एक सर्विस सेंटर के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई
  2. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे
  3. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई

नईदुनिया न्यूज, धामनोद (धार)। धामनोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एबी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम दूधी स्थित पाबला सर्विस सेंटर के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुरानी एबी रोड पर हुआ। दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगदीश नायक (37) निवासी चिकटियाचवढ़, टांडा तथा मोह धनसिंग (25) निवासी भोडल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गुजरी बगवानिया भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथों में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है।


प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश ने बताया कि वह उसी मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क पर लोगों की भीड़ देखकर वह मौके पर पहुंचे तो वहां दुर्घटना में घायल लोग पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों की मदद से घायलों को पिकअप वाहन से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. सचिन पाटीदार ने जांच के बाद जगदीश और मोहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल करण काहीर का प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

21 साल का युवक पेड़ से लटका मिला, हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े स्वजन

बदनावर। ग्राम पंचायत डेरखा उर्फ भरतगढ़ के गांव झरीपाड़ा में शुक्रवार सुबह 21 वर्षीय लखन पुत्र भूरालाल ओसारी अपने गांव से कुछ दूर सरकारी कांकड़ के पास अपने खेत स्थित पेड़ से लटका हुआ मिला। जैसे ही इस बारे में पता चला, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोहरसिंह चौहान भी घटना स्थल पर गए तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोपहर में डाक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन इसके बाद शव को स्वजन ने अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने से मना कर दिया। नामजद लोगों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग भी अस्पताल पहुंच गए तथा हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।

देर शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर लोग अस्पताल एवं पुलिस थाने पर जमा थे। एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर, प्रभारी मनोहरसिंह चौहान, उप निरीक्षक धीरजसिंह राठौर, विजय शर्मा ने गुस्साए लोगों को पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद गवाहों के बयान लेकर दोषी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आश्वासन दिया, किंतु कोई भी व्यक्ति यह बात मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। देर शाम तक लोग थाने पर जमा रहे। शव पोस्टमार्टम के बाद मर्चूरी रूम में ही रखा रहा। अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा। गांव में युवक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में मजदूरों के बयान में सामने आई चूक, कई पर्यटकों के पास नहीं थी लाइफ जैकेट