• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में मजदूरों के बयान में सामने आई चूक, कई पर्यटकों के पास नहीं थी लाइफ जैकेट

बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की जांच में सामने आ रहे तथ्यों ने पर्यटन विभाग की गंभीर खामियों की पोल भी खोल दी है।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 09 May 2026 07:43:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 07:43:54 AM (IST)
जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में मजदूरों के बयान में सामने आई चूक, कई पर्यटकों के पास नहीं थी लाइफ जैकेट
जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे के दौरान बचाव राहत कार्य में जुटे कर्मी व अन्‍य । नईदुनिया

HighLights

  1. हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर
  2. याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी
  3. श्रृंखला बनाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज हादसे की जांच में सामने आ रहे तथ्यों ने पर्यटन विभाग की गंभीर खामियों की पोल भी खोल दी है।

पर्यटकों की जान बचाने के लिए बांध में उतरे थे

शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने मैकल रिसोर्ट, बरगी पहुंचकर घटना के समय मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। जल जीवन मिशन से संबंधित उन मजदूरों के बयान भी लिए गए, जो क्रूज हादसे के दौरान पर्यटकों की जान बचाने के लिए बांध में उतरे थे।

35 मजदूरों, कर्मचारियों के बयान दर्ज

एसडीएम अभिषेक सिंह और तहसीलदार पूर्णिमा की उपस्थिति में 35 मजदूरों, कर्मचारियों के बयान दर्ज हुए, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। इधर, हाई कोर्ट में बरगी बांध क्रूज हादसे को लेकर शुक्रवार को एक और जनहित याचिका दायर की गई।


naidunia_image

स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम का गठन करने की मांग

जबलपुर की सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी ने याचिका में राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मामले में दोषी बताते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम का गठन करने की मांग की गई है। याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे

naidunia_image

पूर्व में जिला अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद राजधानी भोपाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमार राठी ने हाई कोर्ट में इस हादसे को लेकर एक जनहित याचिका दायर की थी। क्रूज हादसे में 13 पर्यटकों की मौत हुई थी।

पहले से मौजूद थी सुरक्षा सामग्री

naidunia_image

जल जीवन मिशन कार्य में मैनेजर विवेक पटेल, भोला रैकवार, शशि राजन, रमन बाजपेयी, वीरेंद्र यादव, सागर गुप्ता, रमजान सेठ, शहदुल सेठ, इब्राहिम, राजेश सैनी, अरविंद यादव के बयान दर्ज हुए। ये सभी क्रूज हादसे के दौरान सबसे पहले राहत व बचाव कार्य में जुटे थे।

जिन महिलाओं की मौत हुई, उनमें से तीन ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी

मैनेजर विवेक ने कहा कि उनके पास पहले से लाइफ जैकेट, वाटर टायर और रस्सी आदि सुरक्षा सामग्री मौजूद थी। जिसके चलते घटना के दौरान ही उन्होंने रस्सियों और टायर की मदद से एक श्रृंखला बनाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकीं। जिन महिलाओं की मौत हुई, उनमें से तीन ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। वे जल्द राहत व बचाव कार्य में न जुटते तो मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता था।

यह भी पढ़ें- Jabalpur Cruise Accident : जांच से पहले क्रूज तोड़ने पर बवाल, महत्वपूर्ण सबूत नष्ट करने का आरोप, अधिकारियों के बयान अलग-अलग