
नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार जिले में चलती कार में आग लगने से चार लोगों की मौत होने और एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई। इसके बाद आग पूरी कार में फैल गई और उसमें सचार चार लोग जिंदा जल गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने लौट रहे थे।
हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने के पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इसके बाद कार में से चार लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में सवार कुछ लोग सो रहे थे। इस वजह से पुलिया से टक्कर के बाद वो कुछ समझ नहीं पाए और अंदर ही फस गए।

मंदिर के बाहर पांचों दोस्तों ने तस्वीर खिंचवाई थी।
1. भीम पिता विक्रम, उम्र - 24 वर्ष, निवासी – बड़ी सागौर, थाना, सागौर, जिला धार
2. चेतन पिता जीवन, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सागोर, थाना सागौर, जिला धार
3. आदित्य पिता संतोष तिवारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सागौर, थाना सागौर, जिला धार
4. अभिषेक पिता लक्ष्यमण सोलंकी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सोहगापुरा, थाना सागौर, जिला धार
तुषार मंडलोई पिता मुकेश मण्डलोई, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – माधवपुरा (सागौर कुटी) थाना बगदुन, जिला धार
यह भी पढ़ें- धार में हाईवे पर दौड़ती कार में लगी आग, सात लोग बाल-बाल बचे, महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहा था परिवार