• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

तमिलनाडु में चोरी के बाद खैरवा जागीर तक पहुंचा 55 लाख का सोना, आरोपित को पकड़ने आई तमिलनाडु पुलिस की टीम

तमिलनाडु में चोरी हुए सोने के जेवरों का सुराग धार के उमरबन तक पहुंचा तो तमिलनाडु पुलिस की टीम यहां आ गई।

By PremVijay PatilEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 08:57:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:21:15 PM (IST)
तमिलनाडु में चोरी के बाद खैरवा जागीर तक पहुंचा 55 लाख का सोना, आरोपित को पकड़ने आई तमिलनाडु पुलिस की टीम

HighLights

  1. पुलिस टीम धार जिले के मनावर क्षेत्र में पहुंची थी
  2. कब्जे से सोने के आभूषण बरामद किए गए
  3. तमिलनाडु पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही

नईदुनिया न्यूज, उमरबन। तमिलनाडु में चोरी हुए सोने के जेवरों का सुराग धार के उमरबन तक पहुंचा तो तमिलनाडु पुलिस की टीम यहां आ गई। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ग्राम खैरवा जागीर में दबिश दी गई। कार्रवाई में 385 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए है।

पुलिस ने मामले में वांछित आरोपित मकसूद खान (36) निवासी खैरवा जागीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु पुलिस थूथुकुडी जिले के कायथार थाने के अपराध और डिंडिगुल जिले के बाटलागुंडु थाने के अपराध की जांच कर रही थी।


पुलिस टीम धार जिले के मनावर क्षेत्र में पहुंची थी

चोरी के इन्हीं मामलों की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम धार जिले के मनावर क्षेत्र में पहुंची थी। मामले की जानकारी मनावर पुलिस को मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने उमरबन के ग्राम खैरवा जागीर में दबिश देकर मकसूद को पकड़ लिया।

कब्जे से सोने के आभूषण बरामद किए गए

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सोने के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद जेवर का कुल वजन 385 ग्राम है। जिसमें कान के झुमके, कंगन, गले की चैन, ब्रेसलेट, कड़े, अंगूठी, हार शामिल है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए है।

तमिलनाडु पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही

बरामद सोने को तमिलनाडु पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई एसपी सचिन शर्मा, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन में टीआई राजेश यादव की टीम ने की। टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी