• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

दिसंबर में धार-इंदौर के बीच मेमू ट्रेन चलने की जागी उम्मीद, बरसों पुराना सपना होगा साकार

दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच धार जिले के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धार से इंदौर तक ट्रेन में सफर करने का बरसों पुराना सपना अब साकार होने की उम्मीद जागी है।

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:41:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:41:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिसंबर में धार-इंदौर के बीच मेमू ट्रेन चलने की जागी उम्मीद, बरसों पुराना सपना होगा साकार
धार से टीही तक ट्रॉयल ट्रेन 120 की गति से पटरी पर दौड़ी तो धूल उड़ने लगी और ट्रैक का परीक्षण किया। -नईदुनिया

HighLights

  1. रेल सुरक्षा आयुक्त के दो दिवसीय निरीक्षण में रेलखंड सुरक्षित मिला
  2. कुछ छोटी कमियां दूर होने के बाद शुरू होगी नियमित ट्रेन संचालन की प्रक्रिया
  3. बरसों पुराना सपना अब साकार होने की उम्मीद जागी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : दीपावली के उत्सवी माहौल के बीच धार जिले के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। धार से इंदौर तक ट्रेन में सफर करने का बरसों पुराना सपना अब साकार होने की उम्मीद जागी है।

रेल सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवासन के दो दिवसीय निरीक्षण के बाद रेलखंड को यात्री ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षित पाया गया है। निरीक्षण में सामने आई कुछ छोटी कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दिसंबर में धार-इंदौर के बीच ट्रेन का संचालन शुरू होने की पूरी संभावना है।


120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टीही के लिए रवाना हुई

शुक्रवार को जब इंजन के साथ दो डिब्बों वाली ट्रॉयल ट्रेन धार स्टेशन पहुंची और यहां से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टीही के लिए रवाना हुई तो वर्षों का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। ट्रेन ने 47 किमी का सफर महज 26 मिनट में पूरा किया। टीही की 2.957 किमी लंबी सुरंग से भी ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरी।

दो दिन तक परखी पटरी, पुल और सुरंग की सुरक्षा

नियमित यात्री ट्रेन चलाने से पहले रेल सुरक्षा आयुक्त ने दो दिनों तक पूरे रेलखंड का निरीक्षण किया। पहले दिन आठ ट्रालियों के माध्यम से पटरी और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई। दूसरे दिन गुणावद से धार स्टेशन तक निरीक्षण हुआ। इस दौरान रेल पटरी, पुल-पुलिया, सिग्नल, विद्युत लाइन और सुरंग की सुरक्षा परखी गई। धार स्टेशन पर भी करीब एक घंटे तक टिकट घर, स्टेशन मास्टर कक्ष, कंट्रोल रूम, शौचालय और संचार व्यवस्था का जायजा लिया गया।

संपर्क व्यवस्था में मिली कमी, सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान धार स्टेशन के स्टेशन मास्टर कक्ष से गुणावद स्टेशन पर संपर्क किया गया। धार से आवाज पहुंच रही थी, लेकिन दूसरी ओर से आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। अधिकारियों ने इस कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुछ अन्य छोटी कमियां भी सामने आई हैं।

दो दिनों में टीही से धार तक सीएसआर के तहत परीक्षण पूरा कर लिया है

हमने दो दिनों में टीही से धार तक सीएसआर के तहत परीक्षण पूरा कर लिया है, कोई बड़ी कमी नहीं मिली है। हालांकि कुछ छोटी कमियां जरूर मिली है, जिसे दूर कर दी जाएगी। कमियां दूर होने के बाद निरीक्षण रिपोर्ट रेलवे मंडल को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। -ई. श्रीनिवासन, रेलवे सुरक्षा आयुक्त

यह भी पढ़ें- MP के रेल यात्री ध्यान दें... नए साल से बदलेगा गोवा एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर, बुकिंग के समय रखें ध्यान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।