• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

इंदौर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस पर धार जिले में बदमाशों ने किया पथराव, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

इंदौर से राजकोट जा रही एक स्लीपर बस पर शनिवार देर रात धार जिले में बदमाशों ने पथराव कर दिया।

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 12:11:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 01:24:23 PM (IST)
इंदौर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस पर धार जिले में बदमाशों ने किया पथराव, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात
पथराव से बस के शीशे फुट गए।

HighLights

  1. सारंगी–पेटलावद मार्ग पर अंधेरे में पेड़ों की आड़ से बदमाशों ने बरसाए पत्थर
  2. बदमाशों के पथराव में बस के शीशे टूटे, घटना में सभी यात्री सुरक्षित
  3. ड्राइवर ने बस रोकी नहीं, बल्कि रफ्तार बढ़ाकर उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाया

बदनावर(धार)। इंदौर से अहमदाबाद होते हुए राजकोट जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस पर देर रात सारंगी और पेटलावद के बीच अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में बस की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन चालक की सूझबूझ और बस की तेज रफ्तार के कारण कोई यात्री घायल नहीं हुआ और संभावित लूटपाट की आशंका भी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शी यात्री अमित शर्मा ने बताया कि वे राधे ट्रेवल्स की पीतांबरा बस (क्रमांक एमपी 06 जेडके 4957) से राजकोट जा रहे थे। सारंगी से आगे निकलते ही सुनसान सड़क पर पेड़ों की आड़ में छिपे अज्ञात बदमाशों ने अचानक बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते बस के कांच टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


बस रुकती तो लूटपाट जैसी घटना हो सकती थी

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। यात्रियों का कहना है कि यदि बस रोक दी जाती तो लूटपाट जैसी गंभीर घटना हो सकती थी।

घटना के बाद बस में सवार लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना सारंगी और पेटलावद पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है और पथराव के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : खंडवा में बस स्टैंड की छत पर चढ़े युवक ने किया हंगामा, पत्थर फेंककर कांच फोड़े; यात्रियों में मची अफरा-तफरी