• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महीने बाद धार पुलिस ने उत्तराखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार

इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई।

By PremVijay PatilEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 06:42:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 06:42:50 PM (IST)
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो महीने बाद धार पुलिस ने उत्तराखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने उत्तराखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
  2. विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार
  3. दो महीने बाद देहरादून से गिरफ्तार, एसपी ने रखा था ₹5 हजार का इनाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। इंटरनेट मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। इंस्टाग्राम पर परिचय के बाद आरोपित ने शादी का झूठा वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपित मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी देकर संपर्क भी तोड़ दिया। करीब दो महीने तक फरार रहने के बाद पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, महिला पुलिस थाना धार में 23 मई को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी प्रदीप सिंह पंवार से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोपित प्रदीप ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और संपर्क समाप्त कर दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस थाना धार ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने आरोपित की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया।

करीब दो महीने से फरार था

घटना के बाद आरोपित लगातार ठिकाने बदलकर करीब दो महीने से फरार था। आरोपित की तलाश के लिए महिला थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पतारसी के आधार पर पुलिस ने आखिरकार देहरादून (उत्तराखंड) में आरोपित का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में युवा कांग्रेस की 'आस्था न्याय यात्रा': श्रीराम मंदिर चंदा मामले की जांच के लिए दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी