• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई... धार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ी

तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरवास में कृषि भूमि के सीमांकन के मामले में रिश्वत मांगने वाली पटवारी को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपिता पटवारी आवेदक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई।

By PremVijay PatilEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 06:51:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 06:58:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई... धार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ी
सीमांकन के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

HighLights

  1. इंदौर लोकायुक्त टीम ने कला भट्ट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
  2. किसान से 12 बीघा कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में मांगी थी रिश्वत
  3. शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बदनावर। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेरवास में कृषि भूमि के सीमांकन के मामले में रिश्वत मांगने वाली पटवारी को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपिता पटवारी आवेदक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई।

किसान की शिकायत पर हुई कार्रवाई

लोकायुक्त के अनुसार ग्राम खेरवास निवासी किसान सुरेश सिंह पवार ने शिकायत की थी कि उनकी 12 बीघा कृषि भूमि से लगी शासकीय भूमि और सड़क की नपती कर सीमांकन करने के लिए पटवारी कला भट्ट द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त इंदौर ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।


लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल

इसके बाद महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रैप दल का गठन किया गया। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने पटवारी कला भट्ट, हल्का नंबर 7 मूलथान तथा अतिरिक्त प्रभारी हल्का नंबर 9 खेरवास, को आवेदक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपिता के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिवनी में अपर कलेक्टर के रीडर को 20 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह परिहार, मनीष माथुर, कृष्णा अहिरवार, कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक जान्हवी सेंगर एवं आकांक्षा वर्मा शामिल थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।