• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी में अपर कलेक्टर के रीडर को 20 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष स्थापना संगठन लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई जारी है। जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने एक बार फिर सिवनी में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है।

By Sanjay AgrawalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 06:40:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 06:40:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सिवनी में अपर कलेक्टर के रीडर को 20 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सर्किट हाउस में कार्रवाई करता लोकायुक्त दल, गिरफ्तार रीडर।

HighLights

  1. लखनादौन एडीएम कार्यालय के रीडर माधव प्रसाद तिवारी को लोकायुक्त ने दबोचा
  2. जमीन के खसरा रिकॉर्ड मामले में पक्ष में फैसला देने के एवज में लिए थे 20 हजार रुपये
  3. जबलपुर लोकायुक्त एसपी के निर्देशन में टीम ने जाल बिछाकर सिवनी में की बड़ी कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष स्थापना संगठन लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई जारी है। जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने एक बार फिर सिवनी में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। 16 जून मंगलवार को लोकायुक्त दल ने अपर कलेक्टर कार्यालय लखनादौन (सिवनी) में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 व रीडर माधव प्रसाद तिवारी (60) को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिवनी अपर कलेक्टर कार्यालय (उपभोक्ता फोरम भवन के पोर्च) में की गई।

पेड़ कटने की शिकायत से शुरू हुआ मामला

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि छपारा तहसील के गंगाढाना निवासी आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया की पैतृक भूमि के खसरा रिकॉर्ड में जामुन व अन्य पेड़ दर्ज थे। अज्ञात व्यक्ति ने कुछ पेड़ काट दिए थे, इसकी सूचना आवेदक ने संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। आवेदक के विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत लखनादौन एसडीएम कार्यालय में कर दी, जहां से आवेदक के विरुद्ध निर्णय दिया गया था।


फैसले के बदले मांगी थी 30 हजार की रिश्वत

इस फैसले के खिलाफ संतोष सिंह ने अपर कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय लखनादौन में अपील की थी। अपील में आवेदक के पक्ष में निर्णय करने के बदले रीडर माधव प्रसाद तिवारी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जो बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में तय हुई। इसकी शिकायत आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई थी।

लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

शिकायत का सत्यापन करने के बाद 16 जून को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आवेदक ने एडीएम कार्यालय में रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में सौंपे, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7, 13(1)बी और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रैप दल अधिकारी (TLO) निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया व जबलपुर लोकायुक्त दल शामिल रहा।

यह भी पढ़ें- भगवा पगड़ियां पहनकर भोजशाला पहुंचे श्रद्धालु, हाई कोर्ट के निर्णय का एक माह पूरा, उत्साहजनक रहा सत्याग्रह

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।