• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांडू उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 65 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

Dhar News: मांडू में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में वोटिंग जारी है। यहां एक बजे तक 65 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 01:00:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 01:00:05 PM (IST)
मांडू उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 65 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी
मांडू उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

HighLights

  1. पार्षद पद के लिए उपचुनाव जारी
  2. एक बजे तक 65 प्रतिशत मतदान
  3. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

Dhar News नईदुनिया प्रतिनिधि, मांडू। मांडू में मौसम सर्द है बादल जमीन पर है, लेकिन यहां हो रहे वार्ड के उपचुनाव ने राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। मांडू नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में पूर्व पार्षद जसमा बाद द्वारा पार्षद पद से इस्तीफा देने के बाद यहां 5 जनवरी को आज उपचुनाव में मतदान चल रहा है।

चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसावट और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दोपहर एक बजे तक यहां 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में अधिकतर मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यहां लोकतंत्र के इस उत्सव में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। घूंघट की ओट में वोटिंग के नजारे देखने को मिले।


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पिछले एक सप्ताह से यहां मोर्चा संभाल रखा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से स्थानीय नेता लगे हुए हैं।

दोनों दलों का जीत का दावा

डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार, निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अनीता बारेठा, नगर परिषद सीएमओ लाल सिंह राठौड़ और थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। यहां चुनाव को देखते हुए पिछले दिनों से लगातार राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा हुआ है। दोनों ही राजनैतिक दलों ने जीत का दावा किया है।