• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार के गणपति घाट में 50 फीट गहरी खाई में गिरा मिनी ट्रक, लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की नई सड़क पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सेवफल लेकर धामनोद की ओर जा रहा मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से क...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 04:18:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 04:18:27 PM (IST)
धार के गणपति घाट में 50 फीट गहरी खाई में गिरा मिनी ट्रक, लगी आग, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
आग लगने के बाद जलकर खाक हुआ मिनी ट्रक। -नईदुनिया

HighLights

  1. गणपति घाट की नई सड़क पर हुआ हादसा
  2. फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद बुझाई आग
  3. मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा

नईदुनिया न्यूज, गुजरी (धार) : राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की नई सड़क पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सेवफल लेकर धामनोद की ओर जा रहा मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन के खाई में गिरते ही उसके केबिन में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि वे दूर से दिखाई देने लगीं। हादसे के दौरान चालक और परिचालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक आरजे14, जीटी9071 इंदौर की ओर से सेवफल लेकर धामनोद जा रहा था। बुधवार रात करीब 12 बजे गणपति घाट की नई सड़क पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक जब तक वाहन को संभाल पाता, तब तक मिनी ट्रक सड़क से नीचे उतरकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

खाई में गिरते ही केबिन में लगी आग

मिनी ट्रक के खाई में गिरने के बाद उसके केबिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय चालक और परिचालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के लिए धामनोद से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने तक मिनी ट्रक के केबिन को काफी नुकसान हो चुका था। आग से केबिन जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते चालक और परिचालक के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल वाहन में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और वाहन अनियंत्रित होने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- यात्रियों से भरी दो बसों सहित कई वाहनों पर पथराव, धार पुलिस ने 7 को दबोचा, 3 का निकाला जुलूस