• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Gandhi Vadra in MP: मध्य प्रदेश में प्रियंका वाड्रा धार जिले के राजगढ़ से करेंगी चुनाव अभियान की शुरुआत

Priyanka Gandhi in MP: प्रियंका वाड्रा पांच अक्टूबर को धार जिले की सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ में पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 04 Oct 2023 02:55:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Oct 2023 03:06:30 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra in MP: मध्य प्रदेश में प्रियंका वाड्रा धार जिले के राजगढ़ से करेंगी चुनाव अभियान की शुरुआत
प्रियंका गांधी वाड्रा।

HighLights

  1. धार जिले की सरदारपुर विधानसभा में होगी सभा।
  2. राजगढ़ के मोहनखेड़ा महातीर्थ में दर्शन करने पहुंचेंगी।
  3. पांच अक्टूबर को होने जा रही है सभा।

Priyanka Vadra in MP: राजगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मोहनखेड़ा महातीर्थ से करेंगी। दरअसल, वे पांच अक्टूबर को धार जिले की सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ में पहुंचकर आम सभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी भी तैयारी में जुटे हुए हैं। मंगलवार को दिल्ली से प्रियंका गांधी के कार्यालय की टीम ने हेलीपेड निर्माण, आमसभा पर लग रहे वाटरप्रूफ डोम एवं टंट्या मामा प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।

डोम का किया निरीक्षण

इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल और क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर परिषद के सभा कक्ष में विधायक ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली व जिम्मेदारों को दायित्व सौंपे। सभा स्थल मार्केटिंग सोसायटी पर तैयार किए जा रहे डोम का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


ऐतिहासिक सभा का होगा आयोजन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला हेलीकाप्टर से निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे। इसी के चलते दो हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ग्रेवाल ने बताया कि पांच अक्टूबर को ऐतिहासिक सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभा स्थल पर विशाल डोम तैयार किया जा रहा है, जो अंतिम दौर में है। वहीं मोहनखेड़ा पर हेलीपेड का कार्य भी अंतिम दौर में है।

naidunia_image

अष्टधातु की प्रतिमा करेंगे भेंट

विधायक ग्रेवाल ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पांच अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मोहनखेड़ा स्थित हेलीपेड पर पहुंचेगी। इसके बाद गुरु मंदिर में दर्शन-वंदन कर देशभर के तीर्थ ट्रस्टियों से चर्चा करेंगी। सभा स्थल पर प्रियंका गांधी को अष्टधातु से निर्मित आदिवासी समाज के गौरव टंट्या मामा की प्रतिमा भेंट की जाएगी। इस अवसर पर टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

यहां पहुंचेगी प्रियंका गांधी

जानकारी के अनुसार पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचकर मंदिर में दर्शन-वंदन करेंगी। इसके बाद ट्रस्टियों से मुलाकात करेंगी। मोहनखेड़ा से निकलकर राजगढ़ की कृषि उपज मंडी के ठीक सामने महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद सोसायटी ग्राउंड पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगी। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक आदि उपस्थित रहेंगे।