• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Dhar News: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन बनी मां, ससुराल वालों के उड़ गए होश

युवती ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना किसी को नहीं बताई, 20 मई को उसकी शादी हुई और 22 मई को उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 29 May 2024 02:19:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 02:27:40 PM (IST)
MP Dhar News: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन बनी मां, ससुराल वालों के उड़ गए होश
धार जिले की धामनोद की घटना।

HighLights

  1. शादी के महज दो दिन बाद बच्ची के जन्म से ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
  2. बच्ची के जन्म पर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता से सवाल किया तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया।
  3. धामनोद पुलिस थाना पहुंचकर अरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

MP Dhar News: नईदुनिया न्यूज, गुजरी। धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछवानिया निवासी युवती की सगाई जहांगीपुरा निवासी युवक से जनवरी 2024 में हुई थी। 20 मई 2024 को शादी हो गई। इसके दो दिन बाद ही 22 मई की सुबह करीब चार बजे नवविवाहिता के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो पति धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, जहां नवविवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। शादी के महज दो दिन बाद बच्ची के जन्म से ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची के जन्म पर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता से सवाल किया तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। बाद में धामनोद पुलिस थाना पहुंचकर अरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नवविवाहिता ने बताया कि दो साल पहले बड़े पापा के पोते की शादी में ग्राम सिमराली गई थी, जहां सुनील बघेल निवासी सराय से जान-पहचान हो गई थी। सुनील ने बात करने के लिए मोबाइल नंबर दिया था।


naidunia_image

इसके बाद से सुनील से लगातार बातचीत होने लगी थी। सुनील मिलने के लिए भी गांव कछवानिया आता था। करीब नौ महीने पहले 2023 में भी कछवानिया आया था। शादी का झांसा देकर कपास के खेत में सुनील ने दुष्कर्म किया। मैंने धमकी के डर से अपने घर में किसी को यह बात नहीं बताई। इसके बाद जब गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी भी कई बार सुनील को दी।

इसके बावजूद तीन-चार बार गांव में ही आकर सुनील दुष्कर्म करता रहा। नवंबर-दिसंबर महीने में फिर से गर्भवती होने की बात बताई तो सुनील ने कहा कि मैं शादीशुदा हूं, शादी नहीं करूंगा। उसके बाद बातचीत और मिलना बंद कर दिया। बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। इसके बाद घरवालों ने 20 मई को शादी कर दी। धामनोद पुलिस ने सराय निवासी सुनील बघेल पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।