• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

MP में शिक्षकों की अनोखी पहल, दिवंगत शिक्षकों के लिए बनाया 'कर्मचारी कल्याण कोष', 68 हजार से अधिक ने दिया योगदान

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की अनूठी पहल से कर्मचारी कल्याण कोष के जरिए मात्र 190 रुपए के व्यक्तिगत योगदान से 1.29 करोड़ का फंड जुटाकर अगस्त माह में 5 दि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 06:08:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 06:08:47 PM (IST)
MP में शिक्षकों की अनोखी पहल, दिवंगत शिक्षकों के लिए बनाया 'कर्मचारी कल्याण कोष', 68 हजार से अधिक ने दिया योगदान
शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के कर्मचारी कल्याण कोष ने दिवंगत साथी के परिजनों को सहायता दी। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। मध्य प्रदेश के शासकीय शिक्षकों ने सामाजिक एकजुटता और संवेदनशीलता की एक मिसाल कायम की है। शिक्षक संघ मध्य प्रदेश द्वारा संचालित 'कर्मचारी कल्याण कोष' के माध्यम से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को बड़ी आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। अगस्त माह में चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रदेश के 68,225 शिक्षकों ने मात्र 190-190 रुपए का योगदान देकर कुल 1 करोड़ 29 लाख 62 हजार 750 का कोष जमा किया।

इस राशि से अगस्त में पांच दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को प्रति परिवार 25 लाख से अधिक की सीधी सहायता प्रदान की गई है। दिसंबर 2025 से अब तक इस पहल के तहत कुल 20 दिवंगत शिक्षकों के स्वजनों को लगभग 5.65 करोड़ रुपये की आर्थिक राहत पहुंचाई जा चुकी है।


190 के छोटे से अंशदान से खड़ा हुआ विशाल कोष

संघ के अनुसार, 5 से 20 अगस्त तक चले इस अभियान में पंजीकृत सदस्यों से 190 रुपये सहयोग राशि देने की अपील की गई थी। इस अपील पर 68 हजार से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। इस अभियान में धार जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जहां के 5,091 शिक्षकों ने मिलकर 9 लाख 67 हजार 290 रुपये का योगदान दिया। अकेले निसरपुर विकासखंड के 388 शिक्षकों ने इस पुण्य कार्य में हिस्सा लिया।

अगस्त अभियान में इन 5 परिवारों को मिला आर्थिक संबल-

धार- स्व. नितिन कुमार जैन (निसरपुर)

₹26,11,360

मुरैना- स्व. राम कुमार त्यागी

₹26,09,840

दतिया- स्व. राम राजा यादव

₹25,97,680

खरगोन- स्व. रमेश चंद्र शर्मा

₹25,75,260

ग्वालियर- स्व. फिरोज अली

₹25,68,610

पारदर्शी के लिए सीधे नॉमिनी के खाते में पहुंचती है राशि

कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना 4 मार्च 2025 को हुई थी। टीकमगढ़ में पंजीकृत इस संस्था से वर्तमान मेंप्रदेश के 55 जिलों के लगभग 1.22 लाख शिक्षक और कर्मचारी जुड़ चुके हैं। शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) से लेकर सभी पात्र कर्मचारी 62 वर्ष की सेवा अवधि तक इससे जुड़ सकते हैं।

इस व्यवस्था की सबसे खास बात इसकी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली है। सहयोग राशि क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के सीधे दिवंगत कर्मचारी के नामांकित (नॉमिनी) के बैंक खाते में जमा होती है।

शिक्षक दिवस पर नई योजना की तैयारी

संस्था के पदाधिकारियों (सतीश खरे, ब्रजेश असाटी और विनोद राठौड़) के अनुसार, इस सहायता राशि का मुख्य उद्देश्य दिवंगत साथी के बच्चों की पढ़ाई, विवाह और परिवार की तात्कालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है। योजना को मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) पर शिक्षकों के हित में एक और नई कल्याणकारी योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 2026 में सनी देओल की 2 फिल्में... एक सुपरहिट तो दूसरी फ्लॉप! समझें 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' का पूरा गणित