• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही नर्मदा नदी... मप्र में डूब प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना कम

मध्‍य प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद नर्मदा नदी के जलस्‍तर में बढ़ोतरी तो हो रही है, लेकिन डूब प्रभावित इलाकों में अभी तेजी से जल स्‍तर बढ़ने की संभाव...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 30 Jul 2024 09:01:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jul 2024 09:09:01 AM (IST)
खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही नर्मदा नदी... मप्र में डूब प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना कम
धार जिले के समीप राजघाट में नर्मदा का जलस्तर अभी 121 मीटर पर बना हुआ है।

HighLights

  1. बरगी बांध के 20 में से सात गेट खोले गए।
  2. नर्मदा नदी के किनारों पर हलचल बढ़ी।
  3. बरगी बांध का जलस्तर 419 मीटर पर।

शैलेंद्र लड्ढा, सुसारी (धार)। नर्मदा नदी के ऊपरी हिस्से में बने बांध बरगी के 20 गेट में से सात गेट खोलकर पानी निकासी की गई है। इसके बाद पूरे मध्‍य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारों पर हलचल नजर आने लगी है। हालांकि अभी इंदौर संभाग में नर्मदा और सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावित क्षेत्र में तेजी से जलस्तर बढ़ने की संभावना कम है।

जलस्‍तर 6 मीटर बढ़ा तो होगी दिक्‍कत

धार जिले के अंतिम छोर के ग्राम चिखल्दा के समीप राजघाट में नर्मदा नदी का जलस्तर सोमवार सुबह 120.40 मीटर पर था। अभी खतरे के निशान से यहां नर्मदा तीन मीटर नीचे बह रही है, वहीं प्रदेश के चार जिलों के डूब इलाकों में नर्मदा का जलस्तर छह मीटर बढ़ने के बाद बांध का बैक वाटर इन ग्रामों की ओर पहुंचेगा।


naidunia_image

इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध से अभी हो रहा बिजली उत्पादन

नर्मदा नदी पर बने प्रदेश के पहले बांध बरगी का जलस्तर 31 जुलाई तक 418 मीटर तक ही रखा जा सकता है। 29 जुलाई को बांध का जलस्तर 419 मीटर पर पहुंच गया था। बांध के 65 फीसद भर जाने पर गेट खोलकर पानी निकासी की जाएगी। प्रदेश के ऊपरी छोर पर बना दूसरा बांध इंदिरा सागर अपने पूर्ण जलस्तर से आठ मीटर और इसके बाद ओंकारेश्वर बांध 1.19 मीटर खाली है।

दोनों बांध अभी खाली

29 जुलाई को इंदिरा सागर बांध से आठ विद्युत टरबाइन चलाकर 1840 क्यूमेक्स और ओंकारेश्वर बांध से तीन विद्युत टरबाइन चलाकर 711 क्यूमेक्स पानी प्रति सेकंड नदी में छोड़ा गया है। दोनों बांध अभी खाली होने से गेट खोले जाने की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

एक नजर- नर्मदा नदी पर बने बांध उनके जलस्तर और कितने खाली है- (मीटर में)

बांध पूर्ण जलस्तर 29 जुलाई को जलस्‍तर अभी बांध कितना खाली
बरगी 422.76 418.55 4.21
इंदिरा सागर 262.13 253.7 8.04
ओंकारेश्वर 96.66 195.47 1.19
सरदार सरोवर 138.68 120.72 17.96

नर्मदा नदी पर बने बांधों की एक-दूसरे से दूरी और कितने घंटों में पहुंचता है पानी

बांध दूरी किमी में पानी पहुंचने का समय घंटों में
बरगी बांध से इंदिरा सागर बांध 472 किमी 42 से 54 घंटे
इंदिरा सागर से ओंकारेश्वर बांध 50 किमी 6 से 8 घंटे
ओंकारेश्वर बांध से सरदार सरोवर बांध 269 किमी 18 से 23 घंटे

अभी तेजी से जलस्तर बढ़ने की संभावना नहीं

बरगी बांध से निकासी करने पर पानी इंदिरा सागर में आता है। अभी वह बांध भी खाली है। ऐसे में अभी जब तक इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध से गेट खोलकर पानी निकासी की जाती है तो निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा नदी में तेजी से पानी नहीं बढ़ता है।

आरवी सिंह, एसडीओ, लोनिवि-नर्मदा घाटी विकास विभाग कुक्षी