• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

1582 साल पुरानी परंपरा वाले कोटेश्वर कार्तिक मेले की तैयारियां अधूरी, कंटीली झाड़ियों के बीच उतर रहा सामान

मालवांचल में मेलों की शुरुआत का प्रतीक माने जाने वाले कोटेश्वर महादेव धाम के कार्तिक मेले की 1582 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा है। छह दिवसीय मेले की शुरुआत 22 नवंबर से होगी, लेकिन आयोजन की तैयारी अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 02:04:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 02:04:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
1582 साल पुरानी परंपरा वाले कोटेश्वर कार्तिक मेले की तैयारियां अधूरी, कंटीली झाड़ियों के बीच उतर रहा सामान
कोटेश्वर महादेव मेले में सफाई के अभाव के बीच ट्रक से सामान उतारते झूला संचालक। नईदुनिया

HighLights

  1. 1582 साल पुरानी परंपरा का मेला, तैयारी अब भी कागजों पर
  2. 22 नवंबर से शुरू होगा छह दिवसीय कार्तिक मेला
  3. सफाई नहीं होने से झाड़ियों के बीच सामान उतारने को मजबूर झूला संचालक

नईदुनिया न्यूज, बदनावर। मालवांचल में मेलों की शुरुआत का प्रतीक माने जाने वाले कोटेश्वर महादेव धाम के कार्तिक मेले की 1582 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा है। जनपद पंचायत द्वारा आयोजित छह दिवसीय मेले की शुरुआत 22 नवंबर से होगी, लेकिन आयोजन की तैयारी अब तक कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई है। मेला परिसर में साफ-सफाई तक शुरू नहीं हुई है।

राजस्थान से करीब 10 ट्रकों में झूले और अन्य सामान लेकर पहुंचे संचालक उबड़-खाबड़ जमीन और कंटीली झाड़ियों के बीच ही सामान उतारने को मजबूर हैं। अगले दो-तीन दिनों में अन्य दुकान संचालकों के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में समय रहते व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो मेले में आने वाले व्यापारियों और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी।


ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र, हर साल व्यवस्थाओं का वही पुराना ढर्रा

कोटेश्वर का कार्तिक मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी बड़ा केंद्र है। धार सहित झाबुआ, उज्जैन, इंदौर और रतलाम जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां मेला देखने और खरीदी करने पहुंचते हैं। करीब 700 दुकानों वाले इस मेले में केले और सिंघाड़े की बिक्री विशेष पहचान रखती है। ग्रामीण परिवार वर्षभर की जरूरतों के लिए बर्तन, कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदी भी यहीं से करते हैं। इतने बड़े आयोजन के बावजूद हर साल व्यवस्थाओं को लेकर वही पुराना ढर्रा दिखाई देता है। सफाई, समतलीकरण और अन्य बुनियादी इंतजाम समय रहते नहीं होने से व्यापारियों को शुरुआत से ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

700 दुकानों वाले मेले में व्यवस्था बदलने की जरूरत

मेले का स्वरूप और यहां आने वाले लोगों की संख्या देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। आयोजन की जिम्मेदारी जनपद पंचायत की है, लेकिन तैयारी में स्थानीय धार्मिक परंपरा और मंदिर से जुड़े लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- नर्मदा बैकवाटर ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, कोटेश्वर धाम के गर्भगृह डूबे, चिखल्दा में जलस्तर 134.80 मीटर पहुंचा

बैठक में न बुलाने से महंतों में नाराजगी

मेले के आयोजन की सदियों पुरानी परंपरा है, लेकिन जनपद पंचायत द्वारा यहां के महंतों की अनदेखी की जाती है। महंत मंगल भारती का कहना है कि इस बार मेला आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया, जबकि मंदिर परिसर में उनके द्वारा पहले ही साफ-सफाई, रंगरोगन और श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़े इस आयोजन में मंदिर के महंतों की भूमिका और सहभागिता को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।