• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में आज बिना अनुमति के वराह मार्च निकालने पर अड़े आयोजक, पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर की बैरिकेडिंग

Varah March in Dhar: धार जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 07:23:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 07:32:26 AM (IST)
धार में आज बिना अनुमति के वराह मार्च निकालने पर अड़े आयोजक, पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर की बैरिकेडिंग
धार में पुलिस अलर्ट पर है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सनातन प्रहरी ने आज लाट मस्जिद तक रैली निकालने का किया है एलान
  2. प्रशासन ने कहा- बिना अनुमति किसी भी मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा
  3. धार में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। सनातन प्रहरी समिति द्वारा आज प्रस्तावित वराह मार्च को लेकर धार में प्रशासन और आयोजकों के बीच तनातनी बढ़ गई है। समिति ने अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दोपहर दो बजे पीजी कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर वाहन रैली निकालने का एलान किया है। वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति किसी भी मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। लाट मस्जिद (विजय मंदिर) मामला धार में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को लेकर मंदिर पक्ष और अन्य पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है।


वराह मार्च को लेकर प्रशासन और सनातन प्रहरी समिति के बीच पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक सहमति नहीं बन पाई है। प्रशासन ने समिति को स्पष्ट रूप से बताया है कि 15 सितंबर के मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद समिति ने हर हाल में रैली निकालने की बात कही है। प्रस्तावित रैली का समापन लाट मस्जिद (विजय मंदिर) परिसर के पास रखा गया है।

लाट मस्जिद क्षेत्र में भी सुरक्षा कड़ी

प्रस्तावित मार्ग और समापन स्थल को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। लाट मस्जिद क्षेत्र में भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। लोगों की आवाजाही और आवागमन को नियंत्रित करने के इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं और गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- धार भोजशाला को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, जारी होगा स्मारक डाक टिकट, प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

पुलिस प्रशासन द्वारा भी विशेष रूप से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। - राजीव रंजन मीणा, कलेक्टर, धार