• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

मां वाग्देवी की स्थापना तक जारी रहेगा संघर्ष, ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर संत समाज ने कहा

भोजशाला सत्याग्रह स्थल पर रविवार को जूना अखाड़ा, बड़ा हनुमान घाट वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज ने कहा कि भोजशा...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 06:45:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 06:45:26 PM (IST)
मां वाग्देवी की स्थापना तक जारी रहेगा संघर्ष, ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर संत समाज ने कहा
ऐतिहासिक भोजशाला का अवलोकन करते वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज। -सौ. समिति

HighLights

  1. महंत ने कहा कि भोजशाला की बनावट मंदिर जैसी है
  2. यहां मस्जिद होने का कोई प्रमाण नहीं है
  3. हिंदू समाज भोजशाला को पूर्ण रूप से पूजा-अर्चना के स्थल के रूप में चाहता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : भोजशाला सत्याग्रह स्थल पर रविवार को जूना अखाड़ा, बड़ा हनुमान घाट वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज ने कहा कि भोजशाला सनातन परंपरा और हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। जब तक भोजशाला में मां वाग्देवी की स्थापना नहीं होती और हिंदू समाज को सम्मान नहीं मिलता, तब तक वे इसके लिए तत्पर रहेंगे और संत समाज भी समर्पित रहेगा।

उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार 11वीं शताब्दी में महाराजा भोज ने यहां संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की थी। ये संस्कृत अध्ययन और मां सरस्वती की आराधना का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। भोजशाला में हवनकुंड, मंडप, स्तंभों पर हिंदू संस्कृति से जुड़ी आकृतियां और संस्कृत में शिलालेख होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान देवी-देवताओं से संबंधित विग्रह और सनातन धर्म के प्रतीक मिलने की बात सामने आई है।


महंत ने कहा कि भोजशाला की बनावट मंदिर जैसी है

समिति के अनुसार सर्वे 98 दिन चला था। महंत ने कहा कि भोजशाला की बनावट मंदिर जैसी है और यहां मस्जिद होने का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज भोजशाला को पूर्ण रूप से पूजा-अर्चना के स्थल के रूप में चाहता है तथा परिसर में नमाज के लिए उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महंत एवं संतों को भोजशाला के दर्शन कराए तथा इतिहास की जानकारी दी

इस अवसर पर संयोजक गोपाल शर्मा ने महंत एवं संतों को भोजशाला के विभिन्न हिस्सों के दर्शन कराए तथा इतिहास की जानकारी दी। संतों ने ज्योति मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन किए। समिति की ओर से उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुरेश जलोदिया, महाप्रबंधक हेमंत दोराया, महामंत्री सुमित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य, मातृशक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जानकारी समिति मीडिया प्रमुख मोहन राठौर ने दी।

यह भी पढ़ें- भोजशाला में सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए बिछा रहे थे बरसाती, प्रशासन ने रोका, फिर गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ