• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते तीन गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और आठ कट्टे बरामद

जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिंघाना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी पिस्ट...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 11:18:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 11:18:06 AM (IST)
धार में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते तीन गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और आठ कट्टे बरामद
अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते तीन गिरफ्तार। -एआई इमेज

HighLights

  1. एक आरोपी फरार; आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण
  2. दो देशी पिस्टल, 12 बोर के आठ देशी कट्टे और छह कारतूस बरामद
  3. दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद भी जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सिंघाना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी पिस्टल, 12 बोर के आठ देशी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल एक अन्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 13,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये है। पुलिसअवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।


ग्राम ब्राह्मणपुरी के बयडीपुरा में नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग अवैध देशी पिस्टल और कट्टे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिंघाना चौकी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पवन गुलजार भाटिया निवासी सिंघाना फरार हो गया।

महिदपुर और धामनोद के आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में सुरजीत भाटिया निवासी लालबाग, धामनोद और वर्तमान निवासी सिंघाना ; शादाब शाहबुद्दीन खान तथा शैजाद अली , दोनों निवासी महिदपुर सिटी, जिला उज्जैन शामिल हैं। पुलिस अब आरोपितों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और उनके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

आरोपितों पर पहले से दर्ज हैं कई प्रकरण

पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सुरजीत भाटिया के विरुद्ध अवैध हथियारों की बिक्री से संबंधित चार प्रकरण दर्ज हैं। शादाब खान के विरुद्ध आठ और शैजाद अली के विरुद्ध 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, शैजाद अली हत्या के एक मामले में 12 वर्ष की सजा काट चुका है।

फरार पवन भाटिया को मनावर थाने का निगरानीशुदा बदमाश बताया गया है। उसके विरुद्ध आठ प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियारों से संबंधित मामले भी शामिल बताए गए हैं।पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनुप बघेल सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- दतिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोपड़ी से बंदूक, कट्टे समेत 59 कारतूस बरामद