धार में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद डैम में नहाने उतरे तीन दोस्तों की डूबने से मौत
गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद धार जिले के बदनावर क्षेत्र के बागेड़ी नदी पर बने डेम में नहाने उतरे तीन युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। तीनों यु...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 07:41:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:10:04 PM (IST)
युवकाें के डूबने की सूचना मिलने पर बागेड़ी नदी के किनारे जमा लोगों की भीड़। सौजन्य: ग्रामीणHighLights
- प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए
- तीनों युवक आपस में दोस्त थे और विसर्जन के लिए बागेड़ी नदी के डैम पर पहुंचे थे
- आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बदनावर - धार। गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद धार जिले के बदनावर क्षेत्र के बागेड़ी नदी पर बने डेम में नहाने उतरे तीन युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। तीनों युवक आपस में दोस्त थे और गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए डेलची रोड स्थित बागेड़ी नदी के डैम पर पहुंचे थे।
प्रतिमा विसर्जन के बाद नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
नहाने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले गए
![naidunia_image]()
पवन उर्फ कान्हा पिता भंवरलाल राठौड़, राहुल पिता मुकेश प्रजापत, निहाल पिता मुकेश भाम्बी। -नईदुनिया
मृतकों की पहचान राहुल पिता मुकेश प्रजापत (20), निहाल पिता मुकेश भाम्बी (16), दोनों निवासी सरस्वती कॉलोनी, बदनावर तथा पवन उर्फ कान्हा पिता भंवरलाल राठौड़ (18), निवासी भेरूउखलिया के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों दोस्त शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बागेड़ी नदी के डैम पर गए थे। प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद वे नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूब गए।
आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े
युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने पानी में उतरकर तीनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से बदनावर में शोक की लहर फैल गई।
लिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन और परिचित भी अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका मीनाक्षी, तहसीलदार सुरेश नगर, सीएमओ विकास डाबर सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।