• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में तीन भारी वाहन भिड़े, खड़े ट्राले को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत, दो घायल

स्टेट हाईवे-35 स्थित सरदारपुर-भैंसोला मार्ग पर मौलाना फाटे से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी सड़क किनारे खड़े ट्राले को तेज ...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 06:54:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 06:54:36 PM (IST)
धार में तीन भारी वाहन भिड़े, खड़े ट्राले को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत, दो घायल
मौलाना फाटे पर हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। -नईदुनिया

HighLights

  1. पुलिया के पास लटका कंटेनर
  2. टक्कर के बाद तीन भारी वाहन हादसे की चपेट में आ गए
  3. खड़ा ट्राला करीब 30 फीट तक घिसटता चला गया

नईदुनिया न्यूज, राजगढ़ (धार) : स्टेट हाईवे-35 स्थित सरदारपुर-भैंसोला मार्ग पर मौलाना फाटे से कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी सड़क किनारे खड़े ट्राले को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद तीन भारी वाहन हादसे की चपेट में आ गए। दुर्घटना में ट्रेलर के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक और परिचालक घायल हो गए। टककर इतनी जोरदार थी कि खड़ा ट्राला करीब 30 फीट तक घिसटता चला गया।

जानकारी अनुसार ट्राला आरजे 09, जीबी 9665 स्टेट हाईवे-35 के किनारे खड़ा था। इसी दौरान सरदारपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर एमपी 13, एच 9459 ने ट्राले को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के क्लीनर 25 वर्षीय महेश चौहान निवासी उज्जैन की मौत हो गई।


टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई

वहीं चालक 39 वर्षीय लखन पुत्र दरियाव राजपूत निवासी नागदा जंक्शन और परिचालक 39 वर्षीय भेरूलाल पुत्र भंवरलाल निवासी आलोट घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य कंटेनर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन कंटेनर असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गया और नीचे उतर गया। कंटेनर का एक हिस्सा पुलिया के पास लटक गया। हादसे में तीनों भारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है

घटना के बाद मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई, तो यहां दोबारा हादसा हो सकता है। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जल्द हटाकर मार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- शहडोल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्‍कर, परखच्चे उड़े; दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे