• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

महिलाओं ने कहा- विधायक ने हमारी जमीन पर किया कब्जा - धरमपुरी से भाजपा विधायक के साथ मारपीट का मामला

19 जनवरी को विधायक कालू सिंह ठाकुर पर पत्थर से हमला किया गया था। धामनोद थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 09:38:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 09:45:13 PM (IST)
महिलाओं ने कहा- विधायक ने हमारी जमीन पर किया कब्जा - धरमपुरी से भाजपा विधायक के साथ मारपीट का मामला
सेंधवा जाते समय पलाश चौराहा पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से चर्चा करतीं महिलाएं।

HighLights

  1. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर से की जांच की मांग।
  2. विधायक के प्रभाव के चलते परिवार के सदस्य को जेल भेज दिया गया है।
  3. पटवारी ने वीडियो संदेश जारी कर कलेक्टर से जांच कराने की मांग की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर के साथ ग्राम सिरसौदिया में हुई मारपीट के मामले में आरोपित परिवार की महिलाओं ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की। उन्होंने विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।

कहा कि विधायक ने दो वर्ष पूर्व उनकी उस जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिस पर वे वर्षों से मवेशी बांध रहीं थीं। महिलाओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाते हुए घटनाक्रम की मूल वजह इसी जमीन को बताया।


naidunia_image

MP में जमीन विवाद में भाजपा विधायक से मारपीट, सिर फोड़ने वाले तीन आरोपियों पर केस दर्ज

कहा कि विधायक के प्रभाव के चलते उनके परिवार के सदस्य को जेल भेज दिया गया है। पटवारी ने वीडियो संदेश जारी कर कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कराने और आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को विधायक कालू सिंह ठाकुर पर पत्थर से हमला किया गया था। धामनोद थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने महिलाओं को जमानत दे दी, जबकि पुरुष को जेल भेज दिया था।