• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी के सारसडोली बाजार में जनरल स्टोर में लगी आग, देखते ही देखते दुकान को चपेट में ले लिया

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 11:08:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 11:08:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिंडौरी के सारसडोली बाजार में जनरल स्टोर में लगी आग, देखते ही देखते दुकान को चपेट में ले लिया
मनिहारी का सामान, कपड़ों और अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. ग्रामीणों और दुकानदारों ने मशक्कत कर पर पाया काबू
  2. ढाई लाख का सामान जलकर राख
  3. राहत की बात यह, कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सारसडोली बाजार में रविवार रात एक जनरल स्टोर में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

रविवार रात दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे मनिहारी के सामान, कपड़ों और अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया।

आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे

आग की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पास ही स्थित पानी की टंकी से नल चालू कर पानी की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों और दुकानदारों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


दुकान संचालक राजकुमार साहू ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपए की लागत का सामान जल गया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 7 साल पुराने नरसिंहपुर एनकाउंटर की अब CBI करेगी जांच, परिजनों ने लगाया था फर्जी मुठभेड़ का आरोप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।