• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में खड़ी कार से टकराई बाइक, कांच तोड़ते हुए अंदर जा घुसा 30 वर्षीय युवक; हालत गंभीर

डिंडौरी के आमाचुआ में बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर गंभीर घायल हो गया। टक्कर में कार का पिछला कांच टूट गया और युवक अंदर घुस गया।

By Neeraj ShrivasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 01:14:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 01:14:22 PM (IST)
डिंडौरी में खड़ी कार से टकराई बाइक, कांच तोड़ते हुए अंदर जा घुसा 30 वर्षीय युवक; हालत गंभीर
डिंडौरी में खड़ी कार से टकराई बाइक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी कार से टकराया।
  2. टक्कर के बाद युवक कार के अंदर लटक गया।
  3. हादसे में बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हुईं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाचुआ के पास जबलपुर अमरकंटक रोड में बाइक सवार युवक कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी कार के पिछले हिस्से से टकराकर वाहन का कांच तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

शाहपुर से लौटते समय हुआ हादसा

  • घटना के संबंध में थाना प्रभारी शाहपुर केवल सिंह परते ने बताया कि मनोज तेकाम उम्र 30 साल निवासी ग्राम आमाचुआ गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल से अपने घर से शाहपुर तक आया था।
  • शाहपुर से वापस लौटते समय सुबह लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 1638 के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक कार का पीछे का कांच तोड़ते हुए अंदर की ओर लटक गया।

मोटरसाइकिल भी हुई क्षतिग्रस्त

  • युवक की मोटरसाइकिल भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीर जमा हो गए और उनके बीच चर्चाओ का दौर शुरू हो गया।
  • राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि युवक बेहोश है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया कि हादसे के दौरान चालक कार खड़ी कर पास में ही मौजूद था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- JAH में पार्किंग शुल्क का खेल, 20 की जगह काटी जा रही 50 की रसीद; कार्रवाई के बाद भी जारी वसूली