• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में जादू टोना के शक में वृद्ध बुआ की हत्‍या, सड़क किनारे शव देखकर मचा हड़कंप

गौरतलब है कि जादू टोना के शक पर आदिवासी बहुल जिले डिंडौरी में हत्या के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। वृद्ध महिला की हत्या से गांव में मातम का माहौल न...और पढ़ें

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 04:52:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 04:52:12 PM (IST)
डिंडौरी में जादू टोना के शक में वृद्ध बुआ की हत्‍या, सड़क किनारे शव देखकर मचा हड़कंप
बुधवार की सुबह जांच करती ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस। सौजन्‍य ग्रामीण

HighLights

  1. धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
  2. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
  3. लामिया बाई की हत्या घर के बाहर की

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांडा में 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला की जादू टोना के शक में धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपित रिश्ते में महिला का भतीजा बताया जा रहा है।

घर के बाहर की लामिया बाई की हत्या

वारदात की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। लामिया बाई की हत्या घर के बाहर की गई है।

सड़क किनारे शव देखकर मचा हड़कंप

सड़क किनारे महिला का शव देखकर बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग भिजवाया गया।

मौके पर जमा हो गए ग्रामीण

वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या किये जाने की जानकारी लगने पर ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और उनके बीच कई तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। वारदात मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।


पुलिस हिरासत में आरोपित

इस संबंध में एसडीओपी बजाग विवेक गौतम ने बताया कि मृतक महिला का पति ग्राम का कोटवार है। महिला की हत्या के आरोप में गांव के ही संतोष नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक ने गिरफ्तारी की बात छिपाने के लिए मेडिकल लीव का लिया सहारा, जमानत पर बाहर आकर फिर पढ़ाने लगा