• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit: डिंडौरी की बैगा लहरी बाई ने जी-20 वेन्यू में लगाई मोटे अनाज प्रदर्शनी, विदेशी मेहमानों ने की सराहना

जी20 के कार्यक्रम स्थल पर बैगा महिला लहरी बाई ने मोटे अनाज उत्पाद की प्रदर्शनी लगाया है। लहरी बाई ने मोटे अनाज के बीज को संरक्षित करने के लिए बीज बैंक...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 09:13:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 09:17:15 PM (IST)
G20 Summit: डिंडौरी की बैगा लहरी बाई ने जी-20 वेन्यू में लगाई मोटे अनाज प्रदर्शनी, विदेशी मेहमानों ने की सराहना
जी 20 के कार्यक्रम स्थल पर बैगा लहरी बाई की मोटे अनाज उत्पाद की प्रदर्शनी

HighLights

  1. मोटे अनाज के बीज को संरक्षित करने के लिए लहरी बाई की सराहना
  2. डिंडौरी की लहरी बाई ने G20 में लगाया मोटे अनाज उत्पाद की प्रदर्शनी
  3. लहरी बाई ने तैयार किया है मोटे अनाज का बीज बैंक

डिंडौरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 के आयोजन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसमे डिंडौरी जिले से बैगा महिला लहरी बाई द्वारा भागीदारी कर विशेष भूमिका अदा की गई। लहरी बाई ने अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तारतम्य में जिले के श्रीअन्न और श्रीअन्न से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उत्पाद को देश विदेश से आए सभी अतिथियों के द्वारा बहुत सराहा गया है।

लहरी बाई का बीज बैंक

बैगा महिला लहरी बाई द्वारा विलुप्त हो रहे मोटे अनाज के बीज को संरक्षित करने के लिए बीज बैंक तैयार किया गया है। यहां उनके पास दो दर्जन से अधिक विलुप्त हो रहे मोटे अनाज का बीज उनके पास मौजूद है। जिन्हें वे किसानों को बोनी के लिए उपलब्ध कराती हैं। लहरी बाई को बड़े स्तर पर सम्मान भी इस पहल को लेकर मिल चुका है। जिले से कृषि विभाग के अमले द्वारा उन्हें दिल्ली उत्पाद का प्रदर्शनी लगाने ले जाया गया है।


लहरी बाई के अलावा जी 20 में एमपी के अशोकनगर की मशहूर चंदेरी कला को भी शामिल किया गया है। जी-20 में शामिल होने आए मेहमानों को चंदेरी कला की साल भेंट की गई है।