• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

MP के डिंडौरी में बच्चों के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, दिन में शांत‍ि और रात में पोस्टमैन की बाइक फूंकी

मामला बढ़ता देख गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाया और मामला वहीं शांत करा दिया था।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:43:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:43:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के डिंडौरी में बच्चों के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, दिन में शांत‍ि और रात में पोस्टमैन की बाइक फूंकी
देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। सौजन्‍य परिजन

HighLights

  1. घर में घुसकर पूछा कि पति कहां है फिर बाइक जलाई
  2. मामला जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर का
  3. गांव के ही शंकर पांडे पर बाइक जलाने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। शहपुरा के मानिकपुर गांव में एक दिन पहले हुए बच्चों के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने रात के अंधेरे में दीवार कूदकर पोस्टमैन के घर में घुसकर उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया।

घटना शहपुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है

पीड़ित पोस्टमैन कैलाश प्रसाद झारिया ने गांव के ही शंकर पांडे पर बाइक जलाने का आरोप लगाया है। घटना 11 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद

कैलाश प्रसाद के मुताबिक, विवाद की जड़ 10 नवंबर को हुई एक छोटी सी कहासुनी थी। उस दिन शंकर पांडे के भतीजे रवि पांडे और कैलाश के बेटे अंकित झारिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

अगले ही दिन इस विवाद ने खतरनाक मोड़ लिया

मामला बढ़ता देख गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाया और मामला वहीं शांत करा दिया था। गांव वालों को लगा था कि बात खत्म हो गई, लेकिन अगले ही दिन इस विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

पत्नी से पूछा पति कहां है, फिर पेट्रोल पाइप खोलकर लगाई आग

कैलाश ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात शंकर पांडे बाउंड्री वॉल कूदकर उनके घर के पोर्च में आ गया। पहले वह घर के अंदर गया और कैलाश की पत्नी सुदामा बाई से कैलाश के बारे में पूछा। सुदामा बाई ने बताया कि कैलाश सो रहे हैं।

थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद को लेकर ही आग लगाने की आशंका है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार दहशत में है।

देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी

आरोपी बाहर पोर्च में आया और खड़ी बाइक (एमपी 54 6276) की पेट्रोल पाइप खोल दी और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। आरोपी मौके से भागने लगा।

बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त

सुदामा बाई ने बताया कि आग की लपटें देखकर उन्होंने अपने पति को जगाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। गुरुवार सुबह कैलाश ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर संभाग का पैकेज 25 प्रतिशत पर अटका, आरडीएसएस के 20 पैकेजों में सिर्फ चार पूरे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।