• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

जीराम जी के कामों की खुलेगी परत-दर-परत, जांच के लिए दिल्ली से डिंडौरी पहुंची केंद्रीय टीम

टीम जिले के विभिन्न जनपदों और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को सौंपेगी।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 04:05:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 04:05:41 PM (IST)
जीराम जी के कामों की खुलेगी परत-दर-परत, जांच के लिए दिल्ली से डिंडौरी पहुंची केंद्रीय टीम
सीधे संवाद कर कामकाज से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. सड़क, तालाब और डबरी निर्माण की होगी पड़ताल
  2. जाॅब कार्ड से मस्टर रोल तक खंगालेगी टीम
  3. केंद्रीय टीम 15 अक्टूबर को वापस लौटेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य अब केंद्रीय जांच टीम की निगरानी में हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए दिल्ली से केंद्रीय टीम डिंडौरी पहुंची है।

जनपदों और ग्राम पंचायतों में कार्यों का निरीक्षण करेगी

टीम जिले के विभिन्न जनपदों और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को सौंपेगी।

टीम में प्रोजेक्ट आफिसर रेखा पीएस भी शामिल

सहायक आयुक्त दीक्षा सुप्याल बिष्ट के नेतृत्व में गठित इस टीम में प्रोजेक्ट आफिसर रेखा पीएस भी शामिल हैं। टीम 15 अक्टूबर को वापस लौटेगी।

अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आई

जिले में योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों, तालाबों, डबरियों और अन्य निर्माण कार्यों में मनमानी के आरोप लगातार लगते रहे हैं। कई स्थानों पर मशीनों के उपयोग और मजदूरी भुगतान में अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आई हैं।


जाॅब कार्ड और मस्टर रोल की जांच करेगी

ऐसे में केंद्रीय टीम का दौरा योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सवालों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान टीम निर्माण स्थलों की स्थिति का जायजा लेने के साथ जाॅब कार्ड और मस्टर रोल की जांच करेगी।

कामकाज से जुड़ी जानकारी भी जुटाएगी

इसके अलावा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर कामकाज से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी। टीम की रिपोर्ट से केंद्र सरकार को जिले में योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में देवरी-गोसलपुर के बीच रेलवे फाटक 10 दिन बंद रहेगा, यह है परिवर्तित मार्ग